फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder for aan: dead body thrown in Ganganahar after daughter's murder, father arrested

आन के लिए हत्या : बेटी की हत्या के बाद शव गंगनहर में फेंका, पिता गिरफ्तार

Wed, 28 Jul 2021 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Murder for aan: dead body thrown in Ganganahar after daughter's murder, father arrested
राई थाना क्षेत्र के गांव मुकीनपुर में व्यक्ति ने बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर उसकी चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को उत्तर प्रदेश के मेरठ के पास गंगनहर में फेंक दिया था। युवती कनिका ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के साथ मेरठ के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था और उसके बाद कुछ समय तक वह परिजनों के साथ रही तो फिर से पति के साथ रहने लगी थी।
विज्ञापन

कनिका के गायब होने पर पति वेदप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी पिता विजयपाल को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसकी हत्या की वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं युवती का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कुछ होने पर पिता व उसके दोस्तों को जिम्मेदार होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

राई थाना क्षेत्र के गांव मुकीनपुर के रहने वाले वेदप्रकाश ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने 24 नवंबर 2020 को गांव की 18 वर्षीय युवती से मेरठ (उत्तर प्रदेश) के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। उन्होंने इस शादी को कोर्ट में रजिस्टर्ड भी कराया था। शादी के दो दिन बाद ही 26 नवंबर 2020 को युवती वापस अपने घर आ गई थी। उसके बाद युवती का परिवार रोहतक में जाकर रहने लगा था। युवती इसी साल तीन जून को फिर से अपने पति के पास चली गई थी। जिसके बाद में छह जुलाई को युवती को उसके पिता विजयपाल ने अपना जन्मदिन मनाने के बहाने अपने पास बुलाया था। उसके पिता का सात जुलाई को जन्मदिन था। वह अपनी पत्नी को लेकर राई थाने के गेट पर आ गया था। राई थाने के बाहर से वह अपने पिता के साथ कार में बैठकर चली गई थी। उसके बाद से युवती लापता थी। व्यक्ति ने 20 जुलाई को एसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। राई थाना पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर युवती के पिता विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया। जिसने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने अपने रिश्तेदार (बुआ के पौत्र) गांव रिठाल निवासी वीरेंद्र के साथ 6 जुलाई को ही बेटी की हत्या कर दी थी। आरोपी ने बताया है कि उन्होंने बेटी को गांव के व्यक्ति से दूर रहने को कहा था। जब वह नहीं मानी तो उसने अपने रिश्तेदार को बुलाकर खेड़ी दमकन गांव के पास उसकी हत्या कर दी थी। उसके बाद वह शव को लेकर मेरठ रोड पर गए और शव को गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले के खुलासे के बाद आरोपी विजयपाल को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करेगी। साथ ही अन्य की संलिप्तता का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने पिता के पास जाने से पहले बनाया था वीडियो
युवती को जब उसके पिता ने अपना जन्मदिन होने की बात कहते हुए बुलाया था तो उसने पिता के पास जाने से पहले अपना एक वीडियो बनाया था। इसमें उसने कहा था कि अगर उसे कुछ होता है तो उसका पिता व उनके दोस्त इसके लिए जिम्मेदार होंगे। वह वीडियो युवती ने अपने पति के मोबाइल पर भेज दिया था।

वर्जन
व्यक्ति ने अपनी पत्नी के पिता विजयपाल व अन्य पर उसकी उसका अपहरण करने व हत्या करने का शक जताया था। मुकदमा दर्ज कर आरोपी विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्या व शव खुर्द-बुर्द करना कुबूल किया है। आरोपी को छह दिन के रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed