फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder case registered in case of dead body of youth found in Johad

जोहड़ में मिले युवक के शव के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 25 Nov 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Murder case registered in case of dead body of youth found in Johad
गांव जठेड़ी के जोहड़ में युवक का शव मिलने के मामले में कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दीपांशु का शव 16 अगस्त को मिला था। उसकी बुआ ने जठेड़ी गांव के छह लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी के जिला बागपत के गांव दादरी की रहने वाली राधा ने कोर्ट में दायर इस्तगासे में आरोप लगाया कि उसका भतीजा दीपांशु (18) जठेड़ी में गांव में उसके पास रह रहा था। दीपांशु 16 अगस्त की रात को खाना खाकर घर से बाहर घूमने के लिए गया था। जिसके बाद पता लगा था कि वह जोहड़ में डूब गया है। 17 अगस्त सुबह गोताखोरों की मदद से दीपांशु का शव बरामद कर लिया गया था। राधा की शिकायत पर जठेड़ी गांव निवासी सोहन सिंह, सचिन, पवन उर्फ पौनी, गौरव, मनोज व कुनाल के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला राधा का आरोप है कि उसके भतीजे की हत्या एक लडक़ी से संबंध होने के कारण की गई है। उसने उस लडक़ी को एक मोबाइल दिया था। जिसमें लड़की के साथ बात करता था। यदि पुलिस मोबाइल की जांच करती तो हत्या के सभी राज खुल जाते। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरे में भी आरोपी उसे अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस यदि जांच करती तो पहले ही हत्या का मुकदमा दर्ज हो जाता।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed