फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder by hitting a farmer on the head in Medina

मदीना में किसान के सिर पर कस्सी से वार करके हत्या

Wed, 28 Jul 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Murder by hitting a farmer on the head in Medina
किसान रामचंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
गांव मदीना में मंगलवार रात को खेत में बने कमरे में सोते रहे किसान की कस्सी से सिर पर वार करके हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी बुधवार सुबह तब लगी, तब अन्य किसानों ने कमरे के दरवाजे के बाहर खून आता हुआ देखा। उन्होंने दरवाजा खोला तो किसान का शव चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला। इसकी सूचना मिलने पर बरोदा थाना पुलिस ने वारदात स्थल का जायजा लिया और इस मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव मदीना के रहने वाले अनिल ने बताया कि उसके पिता रामचंद्र (55) खेती करते थे। मंगलवार को दिन में वह खेत में धान की फसल में सिंचाई करने गए थे। देर शाम तक वह खेत से वापस घर नहीं आए। अनिल ने बताया कि वह अपने दोस्त हर्ष के साथ रात करीब साढ़े 10 बजे खेत में पिता को देखने गया। बारिश होने के कारण उसके पिता खेत में बने कमरे में सो रहे थे। उसने अपने पिता को जगाकर घर चलने को कहा, लेकिन उन्होंने बारिश के चलते घर जाने से मना कर दिया था। इसके बाद बुधवार सुबह पड़ोसी किसान सुनील उनके खेत में बने कमरे की तरफ गया तो दरवाजे के बाहर खून दिखाई दिया। उसने दरवाजा खोला तो रामचंद्र चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला। उसने अनिल को फोन करके उनके पिता की हत्या की जानकारी दी। इसके बाद सूचना मिलने पर बरोदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सिर पर किए गए हैं वार, कस्सी भी खेत में पड़ी मिली
किसान रामचंद्र के सिर पर कस्सी से वार करके उसकी हत्या की गई है। पुलिस को हत्या में प्रयुक्त कस्सी भी पास ही खेत में पड़ी मिली। रामचंद्र के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का किसी से कोई विवाद नहीं था। इसलिए उनको पिता की हत्या का किसी पर संदेह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मदीना गांव के खेतों में किसान की हत्या करने की सूचना मिली थी। इस मामले में मृतक के बेटे ने किसी पर संदेह भी नहीं जताया है। उसके बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।
- बदन सिंह, थाना बरोदा एसएचओ।

किसान के शव को अस्पताल के शवगृह में लेकर पहुंचे परिजन।

किसान के शव को अस्पताल के शवगृह में लेकर पहुंचे परिजन।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed