{"_id":"57a624b54f1c1ba8672b9ff7","slug":"murder-after-lootde-13-laces-fir-police-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार कैशियर की हत्या कर लूटे 13 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार कैशियर की हत्या कर लूटे 13 लाख
sonipat
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
वारदात स्थल पर पुलिस अधिकारी जांच करते हुए।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर गांव चौहान जोशी के पास एक कंपनी के कैशियर की बाइक सवार बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और 13 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। हमलावर बदमाशों ने सारी की सारी वारदात को करीब एक से डेढ़ मिनट के भीतर ही अंजाम दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। साथ ही जिले की नाकाबंदी भी कर दी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने कैशियर के साथी कैशियर के बयान के आधार पर दो अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को जीटी रोड के बिल्कुल पास में अंजाम दिया गया। बता दें कि चार माह में यह चौथी वारदात है, जिसमें से तीन जीटी रोड पर ही हुई हैं।
पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश निवासी यूपी हाल आबाद गुड़गांव और राजू निवासी गुड़गांव दोनों ही गुड़गांव की पवन-पुत्रा नाम की कंपनी में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी की ओर से कुंडली व बहालगढ़ में मजदूर काम पर लगा रखे हैं। शनिवार को दोपहर के समय ओमप्रकाश और राजू गुड़गांव से 16 लाख रुपये लेकर बाइक पर पहुंचे थे। कुंडली में मजदूरों को तनख्वाह के तौर पर 3.27 लाख देने के बाद वे बाकी की रकम लेकर बहालगढ़ पहुंचे। बहालगढ़ में मनेटा कंपनी में लगे मजदूरों को तनख्वाह देनी थी। अभी वे जीटी रोड से कंपनी की तरफ सड़क पर उतरे ही थे कि पहले से मौजूद बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चला रहे ओमप्रकाश ने बाइक रोक दी। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने चाकू से ओमप्रकाश पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। तुरंत ही बदमाशों ने पीछे बैठे राजू से रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। राजू और राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायल ओमप्रकाश को सोनीपत नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। इसी दरमियान डीएसपी प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश, राई थाना प्रभारी धीरज कुमार, बहालगढ़ चौकी प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जीटी रोड और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी भी कर दी थी। बाद में राजू के बयान पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या व लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
रेकी कर रहे थे बदमाश
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश बाइक पर ही ओमप्रकाश और राजू की रेकी कर चुके थे। इसीलिए उन्हें पता था कि ओमप्रकाश और राजू बाइक पर कितने बजे पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने बाइक सवार दो युवकों को कुंडली में भी संदिग्धावस्था में घूमते देखा था। लेकिन बदमाशों ने कुंडली में वारदात को अंजाम देने की बजाय बहालगढ़ में वारदात की।
विज्ञापन
चार माह, चार बड़ी लूट, चारों में पुलिस बेबस
चार माह के दौरान लूट की यह चौथी बड़ी लूट है। इसमें से तीन वारदात तो जीटी रोड और आसपास के क्षेत्र में ही अंजाम दी गई थी। 24 जून को बाइक सवार तीन बदमाशों ने 2 बैंकों से 24 लाख रुपये लूटे थे। 14 मई को बहालगढ़ में ही वीकेन जर्मनी कंपनी की फैक्ट्री से 11 लाख रुपये की लूट हुई थी। 13 अप्रैल को एक्सिस बैंक बैयांपुर से 12 लाख रुपये लूटे गए थे। 14 मई को बहालगढ़ में हुई लूट भी कैशियर के साथ की गई थी। उस दौरान बदमाशों ने गोली मार कर रकम लूटी थी।
सूचना मिलते ही नाकाबंदी कर दी गई है। वारदात स्थल फैक्ट्रियों की पीछे है, इसलिए कोई सीसीटीवी रिकार्ड नहीं हो पाई। पूरी कोशिश की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
- प्रदीप कुमार, डीएसपी, सोनीपत।