फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder accused mother confesses, daughter died after being beaten too much

Sonipat News: हत्यारोपी मां ने कबूला, बेटी को ज्यादा पीटा तो हो गई मौत

Sun, 21 Apr 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Murder accused mother confesses, daughter died after being beaten too much
सोनीपत। मां के रिश्ते को कलंकित कर पांच वर्ष की बेटी की हत्या करने की आरोपी महिला व उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला रवीना ने कबूला है कि वह शराब पीने की आदी है। जब प्रेमी कबीरपुर निवासी रजत के साथ वह नशा की थी तभी बेटी तनवी खाने का सामान मांगा। इससे नाराज होकर उसकी इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। पुलिस महिला व उसके प्रेमी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। मामले में महिला के पूर्व पति की तरफ से नामजद कराए युवक की संलिप्तता नहीं मिली है।
विज्ञापन


इंडियन कॉलोनी की गली नंबर-3 निवासी फिरोज खान ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनकी शादी 12 साल पहले पटेल नगर निवासी रवीना के साथ हुई थी। उन्हें रवीना से दो बेटियां तनू (8) व तनवी (5 वर्ष) थी। झगड़ा होने पर उनका दो वर्ष पहले तलाक हो गया था। रवीना बड़ी बेटी तनू को साथ ले गई और तनवी उनके पास रह गई। आठ माह पहले रवीना दो दिन के लिए बेटी तनवी को लेकर गई और अब वीरवार देर शाम को अपने प्रेमी पंकज के साथ आकर मोहन नगर में तनवी को मृत हालत में मामा अमजद के घर छोड़ गई थी। बच्ची के शरीर पर पिटाई, बीड़ी-सिगरेट से दागने के भी निशान थे। मामले में बच्ची के दादा आस मोहम्मद और दादी अमरी ने कड़ी सजा दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना प्रभारी सेठी मलिक की टीम ने आरोपी रवीना व उसके प्रेमी रजत को गिरफ्तार किया है। रवीना जीवन नगर में रहती थी। वहीं रजत कबीरपुर का रहने वाला है। वह अक्सर रवीना संग रहता था। उनके शराब पीने पर बच्ची खाने को मांगती तो वह पिटाई करते थे। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज की नहीं मिली हत्या में भूमिका

पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि घटना की रात को रवीना के साथ पंकज नहीं रजत आया था। पंकज पहले रवीना के साथ रहता था तो परिवार को लगा कि वह आया होगा। पंकज से भी रवीना को एक बेटा है। हालांकि अब वह उसके साथ नहीं रहती है।

वर्जन

हत्या आरोपी महिला व उसके प्रेमी को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

-इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed