फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder, accused arrested, friends murder

साथी मजदूर की ईंट से हमला कर हत्या करने के तीन आरोपी काबू

Sun, 10 Jan 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
murder, accused arrested, friends murder
राई। गांव पलड़ी कलां में खाने के खर्च को लेकर हुए झगड़े में युवक के सिर में ईंट मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बिहार के जिला सुपौल के गांव गांव सोहटा गिधरपट्टी निवासी मिथुन सरदार, रामानंद सरदार और शम्भू सरदार हैं। पुलिस ने उनसे वारदात में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिहार के जिला सुपौल के गांव बनकुलवा निवासी संपतलाल ने 8 दिसंबर को राई थाना पुलिस को बताया था कि वह अपने बेटे गुलाबचंद व दामाद सुपौल के गांव सोहटा गिधरपट्टी निवासी मनोज सरदार और सोहटा के ही मिथुन सरदार, रामानंद सरदार और शम्भू सरदार तथा चार-पांच अन्य के साथ सितंबर में गांव पलड़ी कलां में आए थे। यहां पर वह किसान फुलकवार के खेत में रहकर किसानों के खेत में धान कटाई व अन्य मजदूरी के काम करते थे। सभी एक साथ खाना बनाकर खाते थे। संपतलाल का आरोप था कि 9 नवंबर को उसके दामाद मनोज का उसके गांव के ही रामा, शम्भू व मिथुन के साथ खाने के खर्चे को लेकर झगड़ा हो गया था। तब उसने बीचबचाव कर सुलटा दिया था। उसी दिन शाम को जब वह खाना बना रहे थे तीनों ने मनोज से फिर से झगड़ा कर दिया था। झगड़े में मिथुन ने उसके दामाद के सिर में ईंट मार दी थी। बाद में रामा व शंभू ने भी ईंट व लात-घुस्सों से उस पर हमला कर दिया। हमले में मनोज घायल हो गया था। उसकी 12 नवंबर को एम्स अस्पताल दिल्ली में मौत हो गई थी। एम्स में हादसे में मौत बताकर पोस्टमार्टम करा दिया गया था। बाद में करीब एक माह बाद संपत ने राई थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। संपतलाल ने बताया था कि मनोज की हत्या के बाद जब वह गांव में पहुंचे तो वहां पंचायत हुई थी। जिसमें भी आरोपियों ने कुबूल किया था कि खाने के खर्चे को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में उन्होंने मनोज की हत्या कर दी थी। मामले में एसआई रणबीर सिंह की टीम ने तीनों आरोपियों रामानंद, शम्भू व मिथुन को कुरुक्षेत्र के गांव पलवल से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव पलड़ी कलां के खेतों में खाने को खर्च को लेकर हुई कहासुनी के बाद मजदूर की ईंट से हमला कर हत्या करने के तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विवेक मलिक, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed