{"_id":"67e6f8d837b81e2b450ec090","slug":"municipal-officials-accused-of-not-tendering-sonipat-news-c-197-1-snp1003-134425-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नपा अधिकारियों पर टेंडर न करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नपा अधिकारियों पर टेंडर न करने का आरोप लगाया
Sat, 29 Mar 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32: सोनीपत के गन्नौर नपा कार्यालय में पार्षदों की शिकायत सुनते निगम आयुक्त हर्षित कुमार। स
गन्नौर। नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति जानने के लिए निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने शुक्रवार को अधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक की। इसमें सफाई, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पीएम आवास योजना और अन्य नगर विकास कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी, नपा सचिव नितिन वत्स व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पार्षदों का कहना था कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित है। गली-नालियों की सफाई ठीक से नहीं हो रही है। सफाई कर्मियों की संख्या भी कम है। इसके अलावा इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों के व्यवहार को लेकर भी शिकायतें सामने आईं। पार्षदों ने मांग की कि पालिका अभियंता जयदेव शर्मा को बदला जाए, क्योंकि उनके काम करने के तरीके से जनता और जनप्रतिनिधियों को परेशानी हो रही है।
पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता का बार-बार तबादला किया जा रहा है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 50-50 लाख रुपये के एस्टीमेट तक नहीं बन पा रहे। विकास कार्य लगभग छह महीने से अटके हुए हैं। कई विकास योजना भी ठप पड़ी हैं।