फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal elections... ward demarcation will be finalised tomorrow

Sonipat News: निकाय चुनाव...कल वार्डबंदी को दिया जाएगा अंतिम रूप

Sun, 23 Nov 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections... ward demarcation will be finalised tomorrow
सोनीपत। निगम चुनाव को लेकर क्षेत्र में 22 वार्ड बनाने के लिए प्रस्तावित वार्डबंदी के नक्शे को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसको लेकर 24 नवंबर को लघु सचिवालय में वार्डबंदी कमेटी की बैठक होगी।
विज्ञापन

नगर निगम के मेयर व पार्षदों का कार्यकाल जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में समाप्त हो जाएगा। नगर निगम की ओर से पांच साल पहले 3,40, 919 आबादी पर 20 वार्ड बनाए गए थे।
विज्ञापन

अब निगम क्षेत्र की जनसंख्या बढ़कर करीब 4,05,275 हो चुकी है। इनमें 83,000 बैकवर्ड क्लास (ए) और 20,953 बैकवर्ड क्लास (बी) की जनसंख्या है, जबकि एससी की जनसंख्या 59,224 है। ऐसे में वार्ड की संख्या बढ़कर 20 से 22 हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम चुनाव को लेकर भाजपा के पार्षद व अन्य भावी उम्मीदवार बैठकें करनी शुरू कर दी है।
नगर निगम चुनाव जल्द कराए जाने के लिए वार्डबंदी का प्रारूप जल्द तैयार हो सकता है। इसे लेकर 24 नवंबर को डीसी समेत कमेटी सदस्यों और नगर निगम अधिकारियों की मीटिंग तय हो गई है।
संभावना है इसमें वार्डबंदी के प्रारूप को मंजूरी मिल जाएगी। उसके बाद इसे सरकार के पास भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed