{"_id":"5fe243748ebc3e3d81741d53","slug":"municipal-elections-345-people-did-not-submit-arms-license-can-be-canceled-sonipat-news-rtk5875548173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम चुनाव : 345 लोगों ने नहीं जमा कराए शस्त्र, लाइसेंस हो सकता है निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम चुनाव : 345 लोगों ने नहीं जमा कराए शस्त्र, लाइसेंस हो सकता है निरस्त
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए चुनाव से पहले ही प्रशासन ने सभी शस्त्र लाइसेंसधारकों को अपने शस्त्र जमा कराने के आदेश दिया था। इसके लिए 20 दिसंबर तक का समय निर्धारित था। निर्धारित समय सीमा में सरकारी आदेश के बावजूद शस्त्र जमा न कराने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। उनके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई करने के साथ ही उनके लाइसेंस निरस्त करने के लिए इसकी रिपोर्ट डीसी कार्यालय भेजी गई है।
निगम चुनाव सोनीपत का चुनाव 27 दिसंबर को होना है। इसके चलते शस्त्र लाइसेंसधारकों से अपने हथियार जमा कराने को कहा गया था। प्रशासन ने इसके लिए 20 दिसंबर तक का समय दिया था। सरकारी आदेश जारी करने के साथ ही बीट कांस्टेबल ने लाइसेंसधारकों के यहां संपर्क किया था। उसके बावजूद कई लाइसेंसधारकों ने अपने हथियार जमा नहीं कराए। जिले में कुल 7330 शस्त्र लाइसेंसधारकों में 345 ने अपने हथियार जमा नहीं कराए हैं। अब इन पर सरकारी आदेशों का पालन न करने के चलते कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। एसपी जश्नदीप सिंह ने ऐसे लोगों को किसी प्रकार की राहत देने से मना कर लिया है। उन्होंने थाना अनुसार सूची के आधार पर तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है। जिन्होंने लाइसेंस जमा नहीं कराए उन पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
चार थानों में 100 फीसदी हथियार जमा हुए
एसपी के आदेश के बाद जिले के चार थाना क्षेत्रों में 100 फीसदी लाइसेंसी हथियार जमा करा लिए गए हैं। इनमें राई, सदर सोनीपत, मुरथल और गन्नौर थाना शामिल हैं। इन थाना क्षेत्रों के सभी लाइसेंसधारकों ने अपने हथियार जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन
थाना कुल लाइसेंस हथियार जमा नहीं हुए
सिटी सोनीपत 1107 81
सिविल लाइन 721 17
सदर सोनीपत 663 00
गन्नौर 660 00
थाना बड़ी 153 18
मुरथल 211 00
राई 372 00
कुंडली 404 32
खरखौदा 849 51
मोहाना 323 07
सिटी गोहाना 532 26
सदर गोहाना 752 25
बरोदा 583 88
चुनाव के दौरान सभी शस्त्र लाइसेंसधारकों की जिम्मेदारी होती है वह स्वयं सरकारी आदेशों का पालन करते हुए अपने हथियार नजदीकी थाना या अन्य मान्यता प्राप्त स्थान पर जमा कराए। आदेशों के बावजूद लाइसेंस जमा न कराना गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। इनके लाइसेंस निरस्त करने को लिखा गया हैं। साथ ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी