फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal Corporation imposed a fine of Rs 70 lakh on JBM Company for non-collection of garbage

कचरा उठान न होने से नगर निगम ने जेबीएम कंपनी पर 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Wed, 10 Aug 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation imposed a fine of Rs 70 lakh on JBM Company for non-collection of garbage
सोनीपत। शहर में कचरे का समय पर उठान न करने के मामले में नगर निगम ने एक बार फिर जेबीएम कंपनी पर कार्रवाई की है। कंपनी पर 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी की ओर से कचरा उठान का कार्य पटरी पर नहीं लौटा है। जिसके चलते दिनभर कचरा प्वाइंटों पर सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। जिससे वहां से गुजर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जेबीएम कंपनी पर काम सही नहीं करने के कारण पहले भी कई बार जुर्माना लग चुका है। उठान कार्य ठीक न करने के कारण पिछले माह भी कंपनी पर 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। उसके बावजूद कंपनी के अधिकारी कूड़ा का उठान ठीक ढंग से नहीं करा पा रहे हैं। जिसके चलते सड़कों पर दोपहर तक कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। समय पर कूड़ा उठान न होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। शहर के लोग इस समस्या को लेकर निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। ऐसे में निगम अधिकारियों ने जेबीएम कंपनी पर 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना लगाने के साथ ही कंपनी को चेतावनी दी है कि यदि काम सुचारू नहीं किया तो अनुबंध के अनुसार टेंडर को रद्द भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

वर्जन
प्वाइंटों से कूड़ा उठान को लेकर एरिया सुपरवाइजर और सफाई निरीक्षकों से रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसके बाद कंपनी पर 70 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले भी कंपनी पर 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। नोटिस देने के बावजूद काम में सुधार नहीं आया तो अब फिर से जुर्माना लगाया है। उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया है।-अपूर्व चौधरी, उप निगम आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed