फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal Corporation employee who went to give notice was beaten up, Municipal Administration demolished shops amid protest

Sonipat News: नोटिस देने गए नपा कर्मी को पीटा, विरोध के बीच नपा प्रशासन ने गिराई दुकानें

Thu, 01 Feb 2024 04:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation employee who went to give notice was beaten up, Municipal Administration demolished shops amid protest
सोनीपत के खरखौदा में आंबेडकर पार्क के साथ लगती जमीन को लेकर विरोध कर रहे लोगों को समझाते नायब त
खरखौदा। रोहतक मार्ग स्थित आंबेडकर पार्क के साथ लगती जमीन पर बनाई गई सात दुकानों को प्रशासन ने गिरा दिया। नगर पालिका की तरफ से की गई कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अशोक कुमार व सोनीपत से भी बुलाए गए पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। इससे पहले सुबह नगर पालिका कर्मी नोटिस देने भी गया था। वहां पर मौजूद लोगों पर नोटिस फाड़ने और कर्मचारी के साथ हाथापाई करने का आरोप है। जिस पर नपा सचिव संदीप कुमार ने खरखौदा थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लंबे समय से आंबेडकर पार्क के साथ लगती जमीन को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिस पर कुछ दिन पहले न्यायालय ने नगरपालिका को कोई काम न करने के आदेश जारी किए गए थे। इस बीच जहां पर आरोप है कि कुछ लोगों ने नगरपालिका की जमीन पर सात दुकानों का निर्माण कर दिया। बुधवार सुबह नपा कर्मचारी नोटिस देने गए तो उन्होंने नोटिसों को फाड़ दिया और उसके साथ हाथापाई कर दी। पीड़ित कर्मी सोनू ने नपा कार्यालय आकर अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। शाम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अशोक कुमार व पुलिस बल को साथ लेकर नपा प्रशासन दुकानों को गिराने के लिए पहुंच गया।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अशोक कुमार व नगर पालिका सचिव संदीप कुमार ने लोगों को समझाया कि बगैर नक्शा पास किए हुए निर्माण पर जो कार्रवाई बनती है वह अमल में लाई जा रही है। दुकानें तोड़ने के लिए बुलडोजर आगे किया तो वहां पर मौजूद कई लोगों व महिलाओं ने हमला करने के लिए ईंटें उठा ली। जिससे प्रशासन ने कुछ देर तक कार्रवाई रोक दी और सहायक पुलिस आयुक्त नरसिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल बुलाकर आधे घंटे बाद सभी दुकानों व वहां पर बने कमरों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान वहां पर उपस्थित कई महिलाओं ने विरोध भी जताया, जिन्हें पुलिस ने खदेड़़ लिया और तोड़फोड़ कार्रवाई पूर्ण की। हालांकि इससे पहले निर्माण करने वालों ने खुद अपनी दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी थी लेकिन प्रशासन ने उनको बाद में मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पालिका कर्मी सोनू बगैर नक्शा पास किए बनाई जा रही दुकानों पर निर्माण कार्रवाई रोकने के लिए नोटिस देने के लिए गए थे। जहां पर उसके नोटिस को फाड़ दिया गया और उनकी पिटाई की गई। कानूनी कार्रवाई के हिसाब से सभी दुकानों को तोड़ दिया गया है और उसके पीछे बने कमरों को भी ध्वस्त किया गया है। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने, पिटाई करने व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। -संदीप कुमार, सचिव नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed