फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mukesh engaged in saving the lives of birds and dogs with his wife in Sonipat of Haryana

उम्मीद की मशाल: पत्नी संग मिल पक्षियों व कुत्तों का जीवन बचाने में जुटा जवान, लोगों को भी जीवों की रक्षा का पढ़ा रहे पाठ

Mon, 09 May 2022 01:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 May 2022 01:54 AM IST
सार

दंपती हर माह वेतन से 10-15 हजार रुपये सेवा पर खर्च कर रहे हैं। भीषण गर्मी में पक्षियों को बचाने के लिए केरल से घोंसले मंगवाए है। कुत्तों को बीमारी से बचाने के लिए दवा वितरित करते हैं।

विज्ञापन
Mukesh engaged in saving the lives of birds and dogs with his wife in Sonipat of Haryana
बच्चे को कंधे पर बैठाकर सकोरे में पानी डलवाता मुकेश मलिक। कुत्तों के लिए टबों में पानी भरते मुकेश मलिक व उनकी पत्नी पूजा मलिक। लोगों को कृत्रिम घोंसले व कसोरे वितरित करते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोगों के पास अपनों के लिए समय नहीं है, ऐसे में पुलिस का एक जवान जीवों का जीवन बचाने में जुटा है। हरियाणा के सोनीपत की शास्त्री कॉलोनी गली नंबर-1 निवासी मुकेश मलिक पत्नी पूजा मलिक के साथ भीषण गर्मी में पक्षियों व कुत्तों का जीवन बचाने की मुहिम चलाए हुए हैं। मुकेश मलिक अपने वेतन से हर माह 10 से 15 हजार रुपये जीव रक्षा पर खर्च कर रहे हैं।

विज्ञापन


यही नहीं भीषण गर्मी से कुत्तों व पक्षियों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। इस कड़ी में वे लोगों को कसोरे वितरित कर रहे हैं। अब पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिए केरल से घोंसले मंगवाए हुए हैं। कसोरों व घोंसलों को नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


शास्त्री कॉलोनी निवासी मुकेश मलिक का कहना है कि मनुष्य को किसी प्रकार की तकलीफ होती है तो वह बोलकर बता देता है, लेकिन बेजुबान अपनी तकलीफ किसी को नहीं कह सकते। ऐसे में मनुष्य का फर्ज बनता है कि अपने साथ इन बेजुबानों का भी ध्यान रखें। मुकेश मलिक बताते हैं कि मेरा पक्षियों व कुत्तों से बचपन से ही लगाव रहा है। समय के साथ यह लगाव और गहरा होता चला गया। वर्ष 1998 में आर्मी में ज्वाइन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान भी पक्षियों व कुत्तों से लगाव कम नहीं हुआ। मुकेश बताते हैं कि उनका तबादला कुपवाड़ा एरिया में हो गया। वहां पर भी मैं कुत्तों को रोटियां खिलाना नहीं भूलता था। यही कारण था कि कुत्ते भी मेरे पास ही रहते थे। ड्यूटी के दौरान कई बार आंख लग जाती थी। कुत्तों को जरा भी आहट सुनाई देती थी तो तुरंत भौंकना शुरू कर देते थे, कई बार कुत्तों की वजह से ही जान भी बची है। यही कारण है कि कुत्तों से इतना अधिक लगाव है। 

मौसम के साथ बदलते हैं सेवा कार्य
मुकेश का कहना है कि वह आर्मी से वर्ष 2014 में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2016 में हरियाणा पुलिस में नियुक्ति पाई। ड्यूटी के साथ ही कुत्तों के लिए समय निकालना नहीं भूले। वे कहते हैं कि गर्मियों में पक्षियों के लिए घरों की छत पर पानी से भरे कसोरे रखते हैं और कुत्तों के खाने का प्रबंध करते हैं। वहीं सर्दियों में कुत्तों के लिए गलियों में ही रैन बसेरे बनाते हैं।

जहां कहीं भी जरूरतमंद लोग मिलते हैं, उन्हें कंबल व कपड़े वितरित करते हैं। बारिश में पौधरोपण करते हैं, ताकि पक्षियों को रहने के लिए आवास का प्रबंध हो सके और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिल सके। मुकेश बताते हैं कि उन्होंने अपनी कार को ही एंबुलेंस बनाया हुआ है। कुत्ता बीमार हो जाता है तो उसे अपनी कार से ही डॉक्टर के पास ले जाते हैं। इससे कार की सीट भी फट चुकी है। घरेलू कार्यों में भी इसे ही प्रयोग करते हैं।

कुत्तों की भरमार होने से नाराज थे लोग
मुकेश बताते हैं कि शास्त्री कॉलोनी में वे कुत्तों को रोटी खिलाते थे, जिससे कुत्ते उनके पास रहने लगे। इससे कॉलोनीवासी नाराज थे। कई बार विरोध किया। मेरे इस कार्य से मेरी पत्नी भी प्रेरित हुईं और एमए, बीएड होने के बावजूद कुत्तों की सेवा करती हैं। कुत्तों को अब घर में बैठाती हैं। यही नहीं घर के बाहर उनके नहाने व खाने के लिए भी प्रबंध करती हैं। हम दोनों कुत्तों को खुजली से बचाने के लिए जगह-जगह लोगों को अपने खर्च पर गोलियां भी वितरित करते हैं। 


लोग भी होने लगे हैं जागरूक
मुकेश मलिक बताते हैं कि वर्तमान में पक्षियों की प्रजातियां लुप्त होती जा रही हैं। ऐसे मेें हमें इन्हें बचाना है। वे वर्षों से जीवों का जीवन बचाने व लोगों को इसके प्रति जागरूक करने में लगे हुए हैं। खुशी इस बात की है कि लोग अब जागरूक होने लगे हैं। लोग अपने घरों की छत पर न सिर्फ पानी से भरे कसोरे रख रह रहे हैं, बल्कि पौधरोपण की तरफ भी ध्यान देने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed