फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MPs will flag off women's special train

Sonipat News: महिला स्पेशल ट्रेन को सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

Sat, 06 May 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
MPs will flag off women's special train
सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक 9 मई को सोनीपत स्टेशन पर सुबह 7:30 बजे महिला स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। दिसंबर 2022 से बंद महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 8 मई से दोबारा शुरू किया जा रहा है। इसके चलने पर महिला यात्रियों ने सांसद रमेश कौशिक का आभार जताया है।
विज्ञापन

सांसद ने महिला यात्रियों को चार माह से बंद पड़ी महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोबारा शुरू करवाने की सौगात प्रदान की है। महिला यात्री ट्रेन का परिचालन दोबारा शुरू करवाने की मांग कर रही थीं। सांसद ने बताया कि सोनीपत स्टेशन से महिला यात्रियों की संख्या को देखते हुए उनके लिए अलग से ट्रेन की आवश्यकता है। उनकी इसी जरूरत को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में यात्रियों की मांग पर शताब्दी का ठहराव भी करवाया गया है।सोनीपत स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार से महिला यात्री फिर से स्पेशल ट्रेन में सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन

महिला यात्री सोनिया, सुमन, रुचि शर्मा, संगीता व साक्षी ने बताया कि महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन बंद होने से उन्हें बस या अन्य पैसेंजर ट्रेनों का सहारा लेकर भीड़भाड़ के बीच सफर करना पड़ता था। अब महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होने से भीड़भाड़ में सफर करने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed