{"_id":"638611c62d445a5a5b61cb34","slug":"mp-naresh-kaushik-innaugerated-nirogi-haryana-in-sonipat-sonipat-news-rtk6648786184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निरोगी हरियाणा योजना का सांसद ने किया शुभारंभ, स्वयं भी करवाई मधुमेह जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निरोगी हरियाणा योजना का सांसद ने किया शुभारंभ, स्वयं भी करवाई मधुमेह जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को सांसद रमेश कौशिक ने रिबन काटकर निरोगी हरियाणा योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक ने स्वयं भी मधुमेह की जांच कराई। साथ ही अस्पताल में आए हुए 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के सदस्यों को स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लागू की गई यह योजना कारगर है। इससे पात्र व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की जांच बेहतर तरीके से करवा सकेगा। जरूरत पड़ने पर मरीज को आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनल अस्पताल में रेफर किया जा सकेगा। जहां पर वह 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करवा सकेंगे।
निरोगी हरियाणा योजना की शुरुआत कुरुक्षेत्र की धरती से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की है। निरोगी हरियाणा योजना के तहत अस्पताल में मुफ्त में ओपीडी कार्ड बनाने के लिए काउंटर भी खोला गया है। इस दौरान 25 पात्र परिवारों को अपनी स्वास्थ्य जांच के लिए बुलाया गया था। जिनमें से 23 लोग ही अपनी स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले मरीजों की हाइट, वजन, रक्त जांच, शुगर जांच की गई। साथ ही आंखों की जांच के साथ अन्य जांच भी गई है। इस दौरान परिवार के सदस्यों की उम्र के हिसाब से सभी टेस्ट और स्वास्थ्य की जांच निशुल्क रूप से की गई। इस योजना को उम्र के हिसाब से पांच श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें शून्य से छह माह, छह माह से 59 माह, पांच से 18 साल, 18 से 40 साल और 40 साल से ऊपर की आयु वर्ग को शामिल किया गया है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर, उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश छिल्लर, डॉ. गीता दहिया, डॉ. अनीता सहारण, डॉ. योगेश गोयल, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा, आईसीएन बिमला, हरिकिशन शर्मा आदि भी मौजूद रहे।