फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MP Deepender Hooda wiped the tears of the widowed mother and gave the DCP a two-day ultimatum over the phone.

Sonipat News: सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पोंछे विधवा मां के आंसू, डीसीपी को फोन कर दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Wed, 14 Jan 2026 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
MP Deepender Hooda wiped the tears of the widowed mother and gave the DCP a two-day ultimatum over the phone.
सोनीपत के गांव मल्ला माजरा में लूट की वारदात में हत्या कर दिए जाने से शोकसंतप्त मां सुनीता के आ
सोनीपत। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस जंगलराज के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी। यह बात मंगलवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोनीपत के गांव मल्हा माजरा में कही।
विज्ञापन

उन्होंने यहां लूट की वारदात में मार दिए गए साहिल की विधवा मां के आंसू पोंछे व डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान को फोन करके कार्रवाई के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। आठ जनवरी की रात गांव मल्हा माजरा में साहिल नामक युवक के घर में घुसकर बदमाशों ने डकैती की और चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

साहिल की हत्या के साथ बीते कुछ दिनों में हत्या की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। इनकी वजह से सोनीपत जिला लगातार सुर्खियों में है। दूसरी ओर पुलिस इन्हें सुलझा पाने में नाकाम सी साबित होती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम का नाम नायब है, लेकिन व्यवस्था का नाम ''गायब'' है।
प्रदेश में 88 आपराधिक गैंग सक्रिय : दीपेंद्र

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से गायब है और इसके चलते जंगलराज का माहौल बन चुका है। राज्य की एसटीएफ प्रदेश में 88 आपराधिक गैंग सक्रिय होने की बात मान चुकी है। हालात इतने चिंताजनक हैं कि बड़े-बड़े अधिकारी आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं।

मनरेगा का नाम बदलने पर बीजेपी पर तंज

मनरेगा का नाम बदलने को लेकर भी दीपेंद्र ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को काम करना नहीं आता, केवल नाम बदलने की राजनीति आती है। मनरेगा के बजट में कटौती कर गरीबों का हक छीना जा रहा है। यदि भगवान श्रीराम स्वर्ग से देख रहे होंगे तो सोच रहे होंगे कि उनके नाम पर गरीबों का निवाला छीना जा रहा है।


पार्टी नेता अनंत दहिया के निवास भी पहुंचे सांसद
सांसद राई हलके के कांग्रेस नेता अनंत दहिया के निवास पर भी पहुंचे। इस मौके पर दीपेंद्र के साथ सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदु राज नरवाल, पूर्व विधायक जयवीर वाल्मीकि, सुरेंद्र पवार, पदम सिंह दहिया, सुखबीर फरमाना के अलावा जय भगवान दीपालपुर, सुरेंद्र शर्मा, जोगेंद्र दहिया, अशोक सरोहा, मनोज रिढ़ाऊ और अन्य स्थानीय नेता-कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed