{"_id":"6a9183b455416fee43024e1b","slug":"motorists-riding-without-helmets-were-made-aware-through-the-presentation-of-roses-and-helmets-sonipat-news-c-197-1-snp1018-159547-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिना हेलमेट वाहन चालकों को गुलाब और हेलमेट देकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिना हेलमेट वाहन चालकों को गुलाब और हेलमेट देकर किया जागरूक
Fri, 28 Aug 2026 06:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
दुपहिया वाहन चालक युवति को हेलमेट भेंट करते सेफ इंडिया फाउंडेशन के सदस्य। संस्था
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। रक्षाबंधन पर सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पहल की। शुक्रवार को बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों को डांटने या चालान करने के बजाय गुलाब का फूल और हेलमेट भेंट कर यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क पर स्वयं के साथ दूसरों की जान की सुरक्षा का संदेश भी दिया गया।
यह अभियान रोटरी ब्लड बैंक सोनीपत, सेफ इंडिया फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, श्याम मिष्ठान भंडार सोनीपत, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला एवं युवा इकाई तथा श्याम बाबा सेवा मंडल के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे संस्था के सदस्य सिंगला ट्रेडर्स, ककरोई चौक, गोहाना रोड पर पहुंचे और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद गीता भवन चौक और सुभाष चौक पर भी अभियान चलाया गया, जहां करीब 150 वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए।
अभियान के दौरान सकारात्मक तरीके से लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। गुलाब देकर यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति का जीवन उसके परिवार और अपनों के लिए अनमोल है। आयोजकों ने कहा कि गुलाब प्यार का प्रतीक है, जबकि हेलमेट सुरक्षा का। अभियान का उद्देश्य लोगों को शर्मिंदा करना नहीं, बल्कि प्रेम और अपनत्व के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना था।
विज्ञापन
जागरूकता अभियान में शामिल संजय सिंगला ने कहा कि रक्षाबंधन का संदेश केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि रिश्तों की सुरक्षा और अपनों की जिंदगी की रक्षा तक पहुंचना चाहिए। अभियान के दौरान “अपना हेलमेट, अपनी सुरक्षा” और “सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें” जैसे संदेश दिए गए।
इस अवसर पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह, वाईके त्यागी, सरदार मोहन सिंह मनोचा, रविंद्र सरोहा, प्रवीण वर्मा, डॉ. सुरेश कानन गोयल, नरेंद्र, अशोक खत्री, अविनाश सेठी, अमित सिंगला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।