फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   mother in lae and brother in law arreset

बहू की हत्या के आरोप में सास व देवर गिरफ्तार

Sat, 31 Jul 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
mother in lae and brother in law arreset
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां-बेटा। - फोटो : Sonipat
बरोदा थाना पुलिस ने मायके वालों से दहेज मांगने व विवाहिता की हत्या के लिए उकसाने के आरोप में सास व देवर को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में हत्यारोपी पहले से ही जेल में है। शुक्रवार को पुलिस ने सास-देवर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

उत्तम नगर निवासी गुलशन ने 25 जून को रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर गांव माहरा के पास ड्रेन-8 पर पत्नी ज्योति की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी। गुलशन उस समय फौज से छुट्टी आया था। मृतका के पिता ने दहेज में गाड़ी न देने के चलते गुलशन पर उसकी बेटी की हत्या, उसके पिता, मां व भाई पर दहेज मांगने व हत्या के लिए उसे उकसाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

बाद में गुलशन ने रिमांड के दौरान पुलिस को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते उसकी हत्या करने की बात कबूली थी। इस पर पुलिस ने उसे न्यायायल में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब पुलिस ने दहेज मांगने व हत्या के लिए उकसाने के आरोप में गुलशन के भाई विकास व उसकी मां सुनीता को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया गया था। वहां से न्यायालय के आदेश पर विकास को सुनारिया जेल व उसकी मां सुनीता को करनाल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed