{"_id":"5de289958ebc3e54d806094b","slug":"mostwanted-raju-pandit-arest-sonipat-news-rtk53006317","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी पुलिस के मोस्टवांटेड 25 हजार रुपये के इनामी राजीव उर्फ राजू पंडित को एसटीएफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी पुलिस के मोस्टवांटेड 25 हजार रुपये के इनामी राजीव उर्फ राजू पंडित को एसटीएफ ने दबोचा
विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त में कुख्यात राजीव उर्फ राजू पंडित
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। एसटीएफ सोनीपत की टीम ने हाईवे स्थित नाथूपुर मोड़ से हत्या, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने के मामले में फरार कुख्यात बदमाश भिवानी के गांव नंगला के पूर्व सरपंच राजीव उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर भिवानी पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी 21 मामलों में नामजद है और करीब आधा दर्जन मामलों में अभी फरार चल रहा था। एसटीएफ आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एसटीएफ प्रभारी सतीश देशवाल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश जीटी रोड पर नाथूपुर मोड़ के पास अपने किसी साथी से मिलने आ रहा है। जिस पर उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछा दिया। थोड़ी देर बाद एक युवक वहां आया। उसकी संदिग्ध गतिविधि देख एसटीएफ टीम को शक हुआ तो उसे रोक कर पूछताछ की गई। युवक ने अपनी पहचान भिवानी के गांव नांगल निवासी राजीव उर्फ राजू पंडित के रूप में दी। वह राजू नांगल गैंग का सरगना है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, रंगदारी की 21 मुकदमे दर्ज है। एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 29 मार्च को हुए भिवानी के हरजीत उर्फ हेता की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गांव पालुवास में प्रॉपर्टी डीलर हरजीत उर्फ हेता की गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसमें राजू पंडित व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने राजू पंडित के पास से कोई हथियार बरामद नहीं किया है। हालांकि उसने चार हथियार छिपाकर रखने की बात कबूल की है। अब एसटीएफ उन हथियारों को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
सोनीपत में साथी से मिलने आया था राजू पंडित
राजू पंडित ने पुलिस को बताया कि वह सोनीपत में रहने वाले अपने साथी प्रदीप से मिलने आया था। हालांकि उससे मिलने से पहले ही एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। अब एसटीएफ उसके साथी का भी पता लगा रही है। साथ ही पता लगाएगी कि प्रदीप आरोपी की मदद तो नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
इन मामलों में नामजद रहा है राजीव उर्फ राजू पंडित
-29 मार्च को सदर थाना भिवानी में हरजीत उर्फ हेता की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
-16 फरवरी को सिविल लाइन थाना भिवानी में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ।
-19 जनवरी को सिटी थाना भिवानी में दर्ज हत्या व हत्या के प्रयास के मामले में नामजद हुआ।
-22 दिसंबर, 2017 को सदर भिवानी में 195ए व धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ।
-7 नवंबर, 2017 को सदर भिवानी में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ।
-29 सितंबर, 2016 को सिटी थाना भिवानी में अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज हुआ।
-5 जनवरी, 2016 को बलदेव नगर, अंबाला में अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ।
-जनवरी, 2016 को भिवानी सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया।
-10 जनवरी, 2016 को भिवानी सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया।
-21 फरवरी, 2015 को सिटी थाना भिवानी में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ।
-30 मई, 2012 में सिटी थाना भिवानी में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ।
-30 जनवरी, 2011 में सिटी थाना भिवानी में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ।
-27 जुलाई, 2010 में भिवानी के सिटी थाना में व्यक्ति से जबरन वसूली के लिए भय दिखाने के मामले में नामजद हुआ।
-19 फरवरी, 2009 को सिटी थाना भिवानी में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ।
-15 फरवरी, 2007 को रंगदारी मांगने का मुकदमा सिटी थाना भिवानी में दर्ज हुआ।
-2 जनवरी, 2006 को सिटी थाना भिवानी पुलिस ने गिरोहबंदी व लूट का षड्यंत्र रचते काबू किया।
-7 अक्तूबर, 2005 को सदर थाना भिवानी में हत्या व हत्या के प्रयास के मामले में नामजद रहा।
-30 जून, 2005 को सिटी थाना भिवानी में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ।
-21 फरवरी, 2005 को सिटी थाना गोहाना में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ।
-18 दिसंबर, 2005 को सिटी थाना गोहाना में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ।
-7 दिसंबर, 2005 को सिटी थाना भिवानी में दर्ज हत्या के मामले में नामजद रहा।