फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mosquito larvae found in open tanks of police line, notice issued

Sonipat News: पुलिस लाइन की खुली टंकियों में मिला मच्छर का लार्वा, नोटिस जारी

Sat, 20 Sep 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mosquito larvae found in open tanks of police line, notice issued
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। डेंगू और मलेरिया पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान पानी की खुली टंकियों में मच्छर के लार्वे मिले। इसपर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया।
टीम ने बताया कि पुलिस लाइन में 50 से अधिक पानी की टंकियों पर ढक्कन नहीं लगे थे। यही नहीं फ्रीज ट्रे और अन्य बर्तनों में भी लार्वा की मौजूदगी मिली। स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए नोटिस जारी किया। चेतावनी दी कि यदि दोबारा लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला डेंगू व मलेरिया अधिकारी आशा सहरावत ने बताया कि जिले में मच्छरजनित बीमारियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। हाई रिस्क एरिया में एमपीएचडब्ल्यू की ड्यूटी लगाई गई है जो घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रिपोर्ट भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोजाना की रिपोर्ट के आधार पर जिले की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस लाइन में लार्वा मिलने के बाद सभी सरकारी और निजी संस्थानों को सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed