फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   More than 80 thousand bags were lifted after stopping the purchase in the grain market

अनाज मंडी में खरीद बंद कर 80 हजार से अधिक बैगों का किया उठान

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
More than 80 thousand bags were lifted after stopping the purchase in the grain market
गोहाना अनाज मंडी में फसलों का उठान करने के लिए तैयार किए गए बैग। संवाद - फोटो : Sonipat
अनाज मंडी में बुधवार को धान की खरीद बंद रही। जिसके चलते मंडी में किसानों को गेट पास जारी नहीं किया गया। मंडी में पूरा दिन धान का उठान किया गया। शाम तक 80 हजार से अधिक बैगों का उठान किया गया। अनाज मंडी में वीरवार को फिर से धान की खरीद का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। धान का उठान होने के बाद किसानों को भी फसल उतारने के लिए आसानी से जगह मिल जाएगी।
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना है कि गोहाना अनाज मंडी में उन्होंने मिलकर फसल उठान के लिए बुधवार का दिन निर्धारित किया है। जिससे मंडी में खरीद बंद कर पूरा दिन फसलों के उठान का कार्य किया जाता है। अनाज मंडी में आवक तेज है, लेकिन फसल के उठान का कार्य धीमी गति से हो रहा है। मंडी में प्रतिदिन करीब 50 से 60 हजार क्विंटल धान की आवक हो रही है। कई बार फसल में नमी होने की वजह से फसल को सुखाने के लिए मंडी परिसर में फैलाया जाता है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में धान का उठान कम हुआ है। इससे किसानों को मंडी में फसल डालने के लिए स्थान नहीं मिल रहा था। फसल के उठान के लिए आढ़तियों की ओर से मंडी में खरीद बंद कर उठान का कार्य किया गया। वीरवार को मंडी में फसल की खरीद फिर से शुरू हो जाएगी। -दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed