{"_id":"6a949c6b839059e13e0e847c","slug":"more-than-228-lakh-students-will-participate-in-the-road-safety-quiz-competition-today-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159648-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोड सेफ्टी क्विज स्पर्धा में आज 2.28 लाख से अधिक विद्यार्थी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोड सेफ्टी क्विज स्पर्धा में आज 2.28 लाख से अधिक विद्यार्थी लेंगे भाग
विज्ञापन
सोनीपत। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता 2026-27 के प्रथम चरण की परीक्षा 31 अगस्त को होगी। पुलिस आयुक्त ममता सिंह के मार्गदर्शन में परीक्षा जिले के सात ब्लॉकों में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के स्कूलों के करीब 2,28,560 और कॉलेजों के लगभग 1,200 विद्यार्थी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी को देखते हुए शिक्षा और पुलिस विभाग की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और सुरक्षित यातायात व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें सड़क सुरक्षा का संदेश आगे पहुंचाने के लिए प्रेरित करना है।