फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   More than 1000 farmers reached home with family, worrying at home, changed nature of farmer movement

किसान आंदोलन का बदला स्वरूप, घर की चिंता छोड़ 1000 से ज्यादा किसान परिवार के साथ पहुंचे

Wed, 23 Dec 2020 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
More than 1000 farmers reached home with family, worrying at home, changed nature of farmer movement
कुंडली बॉर्डर पर परिवार संग पहुंचे गुरप्रीत सिंह। संवाद - फोटो : Sonipat
कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 44 के कुंडली बॉर्डर पर जिस तरह से किसान संगठनों के नेता आंदोलन की रणनीति बना रहे है। उसी तरह से किसान भी आंदोलन में लगातार शामिल रहने के लिए अपनी अलग रूपरेखा बनाने में लगे हुए है। किसान यहां शुरुआत में अकेले पहुंचे थे और उनको घर की चिंता रहती थी तो परिवार वालों को उनकी चिंता रहती थी। इसलिए ही अब किसान अपने परिवारों को कुंडली बॉर्डर पर बुला रहे है तो अब धरनास्थल पर आने वाले किसान अपने पूरे परिवार के साथ पहुंच रहे है। अब उनको लगने लगा है कि आंदोलन ज्यादा लंबा चल सकता है और इसलिए यहां परिवार के साथ डेरा डाले हुए है। इनमें ऐसे केवल पंजाब के किसान नहीं है, बल्कि यूपी व दिल्ली के किसान भी प्रतिदिन आने जाने से बचने को परिवार समेत पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में कुंडली बॉर्डर पर 27 नवंबर से आंदोलन चल रहा है। उस समय जहां किसान कम थे तो उनके परिवार भी साथ नहीं थे। उसके बाद से प्रतिदिन किसान बढ़ते जा रहे हैं और अब केवल पंजाब की जगह हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के किसान लगातार वहां पहुंच रहे हैं। कुंडली बॉर्डर पर ऐसे पंजाब, दिल्ली, यूपी के काफी किसान परिवार पहुंचे हुए है जो वहां एक साथ रहते हैं। किसानों का इसका एक बड़ा फायदा यह भी मिल रहा है कि उनको अकेले कोई काम नहीं करना पड़ रहा है। बल्कि अब खाना बनाने से लेकर कपड़े धोने व अन्य कामों को पूरा परिवार एक साथ मिलकर करता है। जिस तरह से वहां किसान अब परिवार के साथ पहुंच रहे है, उससे अभी तक एक हजार से ज्यादा परिवार पहुंचने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

मैं परिवार के साथ यहां आया हूं, जिसमें पत्नी, भाई व अन्य लोग है। जिस तरह से किसान काफी समय से यहां आए हुए हैं तो सरकार को इनके बारे में सोचना चाहिए। वह भी इंसान है और हम भी इंसान है, इसलिए किसानों के बारे में सोचना जरूरी है। हम केवल कृषि कानून रद्द करने की मांग कर रहे है और उससे ज्यादा कुछ नहीं कर रहे। हम सरकार से कुछ मांग नहीं रहे हैं, बल्कि सरकार हमें कुछ देना चाहती है तो उसके लिए मना कर रहे हैं। उसके बाद भी सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। सरकार को कृषि कानून रद्द जरूर करने पड़ेंगे। जितेंद्र, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं पत्नी, तीन महीने की बेटी, बहन, मां के साथ आया हूं। हम यहां किसानों को समर्थन करने के लिए आए हैं। जिस तरह के हालात हैं और एक महीना होने जा रहा है। उसको देखकर रहा नहीं जा रहा है और अब हमारा पूरा परिवार यहां आ गया है। सरकार को देखना चाहिए कि किस तरह से किसान ठंड में सड़क पर बैठा हुए हैं। हम आराम से कृषि कानून रद्द करने की मांग कर रहे हैं। सरकार हमारी मांग को आसानी से पूरा कर देती है तो यहां से सभी वापस चले जाएंगे।

गुरप्रीत सिंह, गाजियाबाद, यूपी
हमारा पूरा परिवार यहां आया हुआ है, जिनमें मेरे पति, बेटी व अन्य कई लोग है। हम लोग सरकार से कृषि कानून रद्द करने की मांग कर रहे है, जबकि सरकार उसमें संशोधन करना चाहती है। जब सरकार खुद ही मान चुकी है कि कानून में कमियां है तो संशोधन की जगह उनको रद्द करके दूसरे कानून भी बना सकती है। जब तक कृषि कानून रद्द नहीं हो जाते है, तब तक हम भी सड़क से उठने वाले नहीं हैं। अब पूरे परिवार के साथ यहां आ गए और तभी वापस जाएंगे, जब कृषि कानून वापस हो जाएंगे।
गुरप्रीत, जालंधर, पंजाब

 कुंडली बॉर्डर पर परिवार के साथ पहुंचे जितेंद्र। संवाद

कुंडली बॉर्डर पर परिवार के साथ पहुंचे जितेंद्र। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed