{"_id":"65f48c2c12a374753c088ae3","slug":"moped-riding-villager-dies-wife-injured-in-collision-with-tata-s-sonipat-news-c-197-1-snp1001-115389-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टाटा-एस की टक्कर से मोपेड सवार ग्रामीण की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टाटा-एस की टक्कर से मोपेड सवार ग्रामीण की मौत, पत्नी घायल
Fri, 15 Mar 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
राई। गांव बारोटा के पास टाटा-एस की टक्कर से मोपेड सवार ग्रामीण की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गई। दोनों दिल्ली से सोनीपत के गांव जठेड़ी लौट रहे थे। पुलिस ने मामले में वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव जठेड़ी निवासी चंद्रपति ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति राजबीर के साथ मोपेड पर सवार होकर दिल्ली के गांव झाड़ौदा गई थी। वहां से वह वाया नरेला-साफियाबाद होते हुए गांव लौट रहे थे। जब वह गांव बारोटा के पास पहुंचे तो मोपेड को टाटा-एस चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर राजबीर को मृत घोषित कर दिया गया। राहगीर ने टाटा-एस का नंबर नोट कर उसे पीड़ित परिवार को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है।