फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Monkeys attack elderly woman, leg broken while trying to escape

Sonipat News: बुजुर्ग महिला पर बंदरों का हमला, भागने के प्रयास में पैर टूटा

Sat, 15 Jul 2023 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 15 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Monkeys attack elderly woman, leg broken while trying to escape
खरखौदा। नगरपालिका प्रशासन बंदरों को पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। यही कारण है कि बंद आए दिन लोगों को काट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला वार्ड 15 में आया है। वहां की रहने वाली बुजुर्ग महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए महिला भागी तो गिर गई, जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गई। ऑपरेशन करने के बाद पैर में रॉड डालनी पड़ी है।
विज्ञापन

67 वर्षीय संतोष अपने घर के आंगन में काम कर रही थीं। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड आया और उन पर हमला बोल दिया। खुद को उनसे घिरा देखकर संतोष ने घर के अंदर भागने का प्रयास किया। फिसलकर फर्श पर गिरने से उनके पैर में गंभीर चोट आई। परिजन उनको अस्पताल लेकर गए तो पता चला कि पैर की हड्डी टूट गई है, जिसके चलते ऑपरेशन कर राॅड डालनी पड़ी। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

वर्जन
बंदरों को पकड़ने के लिए वन्य जीव प्राणी विभाग से मंजूरी मांगी गई थी। उन्होंने यह कहते हुए मनाकर दिया कि नियमों में बदलाव किया गया है, उसके आधार पर ही कुछ समय बाद मंजूरी मिलेगी। मंजूरी मिलने पर ही बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई हो सकेगी। -विनय कुमार, सचिव, नगरपालिका, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed