फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Money will rain in the market on Dhanteras, market and buyers ready

धनतेरस पर बाजार में बरसेगा धन, बाजार व खरीदार तैयार

Sat, 22 Oct 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Money will rain in the market on Dhanteras, market and buyers ready
सोनीपत। धनतेरस के साथ दिवाली पर्व का श्रीगणेश हो जाता है। दुकानदारों को धनतेरस पर खरीदारी के रूप में जमकर धन बरसने की उम्मीद है। शहर के बाजार सज गए हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार दिवाली पर करोड़ों रुपये का व्यापार होगा। धनतेरस पर आभूषण, बर्तन व झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। बाजार में लोगों की चहल-पहल बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस पर लोग आभूषण, बर्तन, वाहन व झाडू अधिक खरीदते हैं। शुक्रवार को आभूषण व बर्तन की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ ज्यादा देखी गई। ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर दिए जा रहे हैं। धनतेरस को लेकर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान जिसमें फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टैब, एलईडी, लैपटॉप व आभूषण ग्राहकों को किश्तों पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कच्चे क्वार्टर मार्केट में दिवाली पर्व को लेकर बड़ी दुकानों के साथ छोटी दुकानें भी नजर आने लगी हैं। बर्तन, कपड़ों व पूजा-अर्चना की सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर नजर आ रही है। पिछले साल की अपेक्षा झाडू के दाम में इस बार 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

धनतेरस पर घर में भगवान कुबेर व आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि का पूूजन करने के लिए बाजार में मूर्तियों की डिमांड बढ़ गई है। दुकानदार निपुण का कहना है कि लोग इस बार भगवान कुबेर व धन्वंतरि की मूर्तियों की ज्यादा मांग कर रहे हैं। साथ ही दिवाली पर्व को लेकर भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की मूर्तियां खूब बिक रही हैं। दुकान पर मिट्टी से बनी मूर्तियां 50 से 500 रुपये व पीओपी की मूर्तियां 100 से 1200 रुपये तक मंगवाई गई है। दुकानदार साहिल ने बताया कि इस बार दिवाली पर्व पर ग्राहकों के लिए नई आइटम में मैटल की लाइट, वुडन की लटकन, स्टीकर व कलरफुल झालर (कंडील) मंगवाई गई है। मैटल लाइट की कीमत 100 से 500 रुपये तक है। झालर 50 रुपये से 500 रुपये तक बेची जा रही है। वुडन की लटकन व स्टीकर का मूल्य 80 से 100 रुपये है। जिन्हें ग्राहक ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस बार बंदरवाल व रंगोली के सामान में 5 से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed