{"_id":"6637f395d1443e050f0704f6","slug":"money-is-being-demanded-by-hacking-priests-mobile-number-sonipat-news-c-197-1-snp1001-117889-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुजारी का मोबाइल नंबर हैक कर मांगे जा रहे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुजारी का मोबाइल नंबर हैक कर मांगे जा रहे रुपये
Mon, 06 May 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 May 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। साइबर ठग मदद के नाम पर ठगी का खेल चला रहे हैं। डिजिटल युग में जहां लोगों को मोबाइल के अंदर की बैंकिंग की सभी सुविधा मिली है, वहीं साइबर अपराधी भी इसका अपने फायदे के लिए प्रयोग कर रहे हैं। साइबर ठग पुजारी का मोबाइल हैक कर रुपये मांग रहे है। पीडि़त को पता लगा तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है।
धोबीवाड़ा निवासी राजेश शौनक ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल को किसी ने हैक कर लिया है। डीपी पर उनका फोटो लगाकर उनके परिचितों से रुपये की मांग की जा रही है। उन्हें पता लगा कि एक-दो लोगों से रुपये लिए गए हैं। उनके परिचितों के पास मैसेज भेजकर उनसे सहायता की आड़ में रुपये मांगे गए। उन्होंने परिचितों से अपील की है कि उनके नाम से भेजे मैसेज पर किसी को रुपये न दें।