{"_id":"69bd54faa97dec30e00d3052","slug":"mohan-badoli-stated-congress-mlas-voted-for-independent-candidate-in-rajya-sabha-elections-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस में एकता नहीं': बड़ौली बोले- राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय को वोट दिए; इनेलो पर भी कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेस में एकता नहीं': बड़ौली बोले- राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय को वोट दिए; इनेलो पर भी कसा तंज
Fri, 20 Mar 2026 07:39 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:39 PM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बजाय बार-बार वॉकआउट कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को वोट दिए है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने राज्यसभा चुनाव का बहिष्कार करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बजाय बार-बार वॉकआउट कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया। सदन के भीतर अपनी बात रखने के बजाय विपक्ष ने मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने और सुर्खियां बटोरने का काम किया। यह लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
मोहन लाल बड़ौली ने एक अन्य सवाल पर कहा कि वैश्विक संकट पर सरकार सतर्क है जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है। ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच चल रहे वैश्विक तनाव के चलते इसका प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल एवं गैस की कीमतों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की मजबूत विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इस संकट से प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
उन्होंने विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को निराधार बताते हुए जनता से अपील की कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। देश में तेल एवं गैस की कोई कमी नहीं है और सरकार स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए हुए है।