फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Modern library will be built at a cost of Rs 18 crore

सोनीपत: 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा आधुनिक पुस्तकालय

Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
विज्ञापन
Modern library will be built at a cost of Rs 18 crore
गोहाना। भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय में 6 साल से अधर में लटके आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कार्य शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यालय की तरफ से पुस्तकालय के निर्माण को लेकर बजट जारी कर दिया गया है। अब 18 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पुस्तकालय तैयार किया जाएगा। जिसमें छात्राओं को अत्याधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

बीपीएस महिला विवि में लगभग 7 हजार से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं। इन छात्राओं को पढाई के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अगस्त 2016 में विश्वविद्यालय में आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कार्य शुरू किया था। उस समय आधुनिक पुस्तकालय के निमार्ण कार्य के लिए करीब 9 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। कुछ समय बाद कार्य बंद हो गया। उसके बाद कोई न कोई अड़चन लगती रही। जिससे निर्माण सामग्री के दाम बढ़ गए और बजट के अभाव में काम अधर में लटक गया। छात्राओं को पुस्तकालय के अभाव में ऑनलाइन ही पढ़ाई करनी पड़ रही है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही विश्वविद्यालय में आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुस्तकालय में एक हजार छात्राओं की बैठने की होगी सुविधा बीपीएस महिला विवि में बनने वाले आधुनिक पुस्तकालय का क्षेत्र 3350 वर्ग मीटर है। पुस्तकालय के भवन निर्माण में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। भवन में पानी निकासी की आधुनिक तकनीक इस्तेमाल की गई है। छात्राओं के लिए तीन तल बनाए जा रहे हैं। पुस्तकालय में एक साथ 1 हजार छात्राएं पढ़ाई कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट भी पास कराया, जल्द काम शुरू होगा
बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत कर बजट भी पास करा लिया गया है। छात्राओं को सुविधा देने के लिए जल्द ही पुस्तकालय का काम पूरा कराया जाएगा।
सुदेश, कुलपति, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed