फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mobile shop fire, goods burned

Sonipat News: मोबाइल की दुकान में लगी आग, सामान जला

Tue, 02 Apr 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Mobile shop fire, goods burned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। पुरानी सब्जी मंडी के पास मोबाइल की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। दुकान से जब धुआं निकला तो आस-पास के लोगों ने दमकल विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था।

दमकल कर्मचारी रमेश ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी के पास हंस टेलीकॉम नामक बंद दुकान में रात 8.45 बजे अचानक से आग लग गई। आग की लपटें निकलने लगी तो आस-पास लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। जब तक दुकान में आग फैल चुकी थी। उन्होंने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में रखा सामान जल चुका था। दुकानदार मधुर उर्फ मन्नी ने बताया कि वह अपनी दुकान को बंद करीब 8.30 पर चले गए थे। 15 मिनट बजे उनके पास फोन आया कि उनकी दुकान में आग लगी है।
विज्ञापन

दमकल विभाग के टोल फ्री नंबर पर नहीं उठा फोन

मोबाइल की दुकान में आग लगने के बाद आस-पास के लोगों ने पांच बार दमकल विभाग के टोल फ्री नंबर पर फोन मिलाया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उसके बाद गोहाना दमकल कर्मचारियों के मोबाइल पर फोन किया। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed