{"_id":"591f36084f1c1bd91af22dec","slug":"mla-written-letter-to-cm-rai-sports-school-case-cbi-inquery","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, राई स्पोर्ट्स स्कूल में धांधली की हो सीबीआई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, राई स्पोर्ट्स स्कूल में धांधली की हो सीबीआई जांच
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
Updated Fri, 19 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई हलके के कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने कहा कि उनकी विधानसभा में स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों, खेल व अन्य सामान की खरीद में गड़बड़ी व अनियमितता हुई है। इसकी सीबीआई से जांच कराने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को वह सदन में भी उठा चुके हैं, लेकिन खेल मंत्री अनिल विज ने इन आरोपों को नकारते हुए स्पोर्ट्स स्कूल में हुई धांधली को नकारा था। वहीं, अब इस बारे में कोई जानकारी न होने का बयान दे रहे हैं। इसलिए स्कूल में हुई धांधली की सीबीआई से जांच कराई जाए, ताकि मामला स्पष्ट हो। वहीं, दोषी साबित होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
विधायक दहिया ने कहा कि उनके बार-बार मुद्दा उठाने के बाद वित्त विभाग ने लेखाधिकारी नीलम कौशिक को निलंबित किया और जांच के लिए विभाग की एक स्पेशल ऑडिट टीम स्कूल भी पहुुंची। उनका आरोप है कि खेल मंत्री ने टीम के खिलाफ ही केस दर्ज करने के आदेश दिए। वहीं, दूसरी ओर बिना कार्रवाई के निदेशिका को क्लीन चिट दे रहे हैं। इसके अलावा स्कूल में रोजाना दस्तावेजों से छेड़छाड़ की जा रही है। इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए, ताकि धांधली सामने आ सके।
कांग्रेस के कार्यकाल में हुए घोटाले : सांसद
राई स्पोर्ट्स स्कूल मामले में सांसद रमेश कौशिक पूरी तरह से निदेशक एवं प्राचार्या भारती अरोड़ा के पक्ष में खड़े हो गए हैं। सांसद ने कहा कि भारती अरोड़ा लगातार स्कूल में सुधारात्मक कार्य कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि राई स्कूल का सामान खरीद घोटाला कांग्रेस सरकार की देन है और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पूर्ण पारदर्शिता के साथ स्कूल में कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार जांच करवा रही है और जांच के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि स्कूल में जितने भी घोटाले हुए हैं वह कांग्रेस के समय के हैं।