फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA Pawan Kharkhoda becomes President of District Kabaddi Association

Sonipat News: विधायक पवन खरखौदा बने जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष

Tue, 06 May 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
MLA Pawan Kharkhoda becomes President of District Kabaddi Association
फोटो 24- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित एक विद्यालय में वार्षिक बैठक के दौरान विधायक पवन खरखौदा को
सोनीपत। जिला कबड्डी संघ की वार्षिक बैठक गोहाना रोड स्थित एक विद्यालय में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।
विज्ञापन

संघ के सचिव सुशील शास्त्री ने बैठक में वार्षिक आय-व्यय व गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। चुनाव अधिकारी डाॅ. दीपेंद्र आर्य की देखरेख में तीन वर्ष के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

संघ की नई कार्यकारिणी में सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक डॉ. सुमन मंजरी को संरक्षक, कुलदीप दहिया को चेयरमैन व विधायक पवन खरखौदा को अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा रविंद्र व राजेश पहलवान को उपाध्यक्ष, सुशील शास्त्री को महासचिव, संत कुमार को कोषाध्यक्ष, योगेश को सह सचिव नियुक्त किया गया। विकास आर्य, मुकेश मलिक व जयप्रकाश कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विधायक पवन खरखौदा ने संघ के सदस्यों को आश्वासन दिया कि नई टीम जिले में कबड्डी खेल के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
ग्रामीण स्तर पर भी इस खेल को बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक में सतीश मलिक, रामकरण, अशोक, अजमेर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed