{"_id":"67861e1503480a4af90fbb2f","slug":"mla-pawan-kharkhauda-did-a-surprise-inspection-of-the-hospital-in-sonipat-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: विधायक पवन खरखौदा ने किया अस्पताल को औचक निरीक्षण, बोले- लोगों को आसानी से उपलब्ध करवाएं सभी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: विधायक पवन खरखौदा ने किया अस्पताल को औचक निरीक्षण, बोले- लोगों को आसानी से उपलब्ध करवाएं सभी सुविधाएं
Tue, 14 Jan 2025 01:49 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:49 PM IST
सार
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अनेक योजनाएं चलाई है, जिनका लाभ आज पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख रुपये तक का फ्री ईलाज करवाने के लिए केन्द्र सरकार ने आयुष्मान तथा हरियाणा सरकार ने चिरायु योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विधायक पवन खरखौदा
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के विधायक पवन खरखौदा ने सोमवार को सामान्य अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए वहां मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जांच की। इस दौरान उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चैक करते हुए अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह समय पर अस्पताल में आए और छुट्टी के बाद ही अस्पताल से जाएं। अगर कोई भी समय से पहले अस्पताल से नदारद मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में ईलाज के लिए आए लोगों से बातचीत करते हुए अस्पताल स्टॉफ को निर्देश दिए कि अस्पताल में ईलाज के लिए आने वाले लोगों को सभी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध करवाएं और उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे किसी भी समय अस्पताल का निरीक्षण कर सकते हैं इसलिए अगर कहीं भी कोई कमी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल में किसी सुविधा या मशीन की जरूरत है तो एसएमओ सीधा उन्हें बताएं तुरंत उस सुविधा को उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अनेक योजनाएं चलाई है, जिनका लाभ आज पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख रुपये तक का फ्री ईलाज करवाने के लिए केन्द्र सरकार ने आयुष्मान तथा हरियाणा सरकार ने चिरायु योजना की शुरुआत की है। जिनके तहत जरूरत पडऩे पर जरूरतमंद परिवार अपना ईलाज अच्छे अस्पतालों में आसानी से करवा सकते हैं। इस मौके पर डॉ. धीरज, डॉ.नवीन, मोहित, गौरव अग्रवाल, नरेन्द्र जांगड़ा, जयपाल राणा, दीपक जांगड़ा, सुशील पाराशर तथा पवन शर्मा सहित अस्पताल का स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन