Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA laid the foundation stone for development works worth Rs 90 lakh.

Sonipat News: 90 लाख के विकास कार्यों का विधायक ने किया शिलान्यास

Thu, 14 May 2026 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 14 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
MLA laid the foundation stone for development works worth Rs 90 lakh.
फोटो: गन्नौर के खेड़ी गुर्जर गांव में विकास कार्यों का ​शिलान्यास करते विधायक। स्रोत: प्रवक्ता
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने बुधवार को खेड़ी गुर्जर और खिजरपुर अहीर माजरा गांव में करीब 90 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधायक ने खेड़ी गुर्जर गांव में करीब 11 लाख रुपये की लागत से खेतों के दो रास्तों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वहीं खिजरपुर अहीर माजरा गांव में लगभग 76.46 लाख की लागत से लाइब्रेरी, रास्ता निर्माण, स्कूल सुंदरीकरण, एसडब्ल्यूएम शेड, जनरल चौपाल और तालाब के रिनोवेशन सहित कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इसके अलावा करीब 33 लाख की लागत से लाइब्रेरी, पशु अस्पताल के पास पार्क और तीन स्वागत द्वार बनाने की घोषणा भी की गई। विधायक ने कहा कि इन कार्यों की मंजूरी जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने अहीर माजरा से जफरपुर गांव को जोड़ने वाले रास्ते के निर्माण की मांग विधायक के सामने रखी। इस पर विधायक ने भरोसा दिलाया कि इस सड़क का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।


कादियान ने कहा कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को लगातार पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और ठेकेदारों को गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों से भी निर्माण कार्यों की निगरानी करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed