फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA laid the foundation stone for development works worth Rs 2 crore in Ghasoli.

Sonipat News: विधायक ने घसौली में दो करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Wed, 01 Apr 2026 07:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Apr 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
MLA laid the foundation stone for development works worth Rs 2 crore in Ghasoli.
गांव घसौली में नारियल तोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ करते विधायक देवेंद्र कादियान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव घसौली में बुधवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने करीब 2 करोड़ की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गांव पहुंचने पर सरपंच महेश त्यागी और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

31 लाख 83 हजार रुपये की लागत से बनने वाली लाइब्रेरी, 15 लाख 90 हजार रुपये का स्वागत द्वार, 20 लाख रुपये का आंबेडकर भवन, 18 लाख रुपये से चौपाल के सामने पार्क, 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कम्युनिटी सेंटर और 10 लाख रुपये से तालाब के चारों ओर फेंसिंग के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा राजबल से ताराचंद के खेत तक 18.38 लाख, रामनगर रोड से देवानंद के खेत तक 7.54 लाख, उमेदगढ़ रोड से कृष्ण के खेत तक 3.64 लाख और रामनगर से बाजे काशी के खेत तक करीब 8.58 लाख की लागत से रास्ता पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने 9 लाख रुपये की लागत से तैयार तालाब की फिरनी और 7 लाख रुपये से बने श्मशान घाट के बरामदा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की शिक्षा हमारी प्राथमिकता है। खासकर बेटियों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए गांवों में लाइब्रेरी खोली जा रही है।

विधायक ने भरोसा दिलाया कि गांव के लंबित कार्यों के लिए भी जल्द बजट जारी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की एक बड़ी रैली घसौली गांव में होगी। उसकी तारीख जल्द तय होगी।
इस अवसर पर एसडीओ विपुल छौक्कर, बीडीपीओ राजेश टिवाना, सरपंच महेश त्यागी, गुरमेल सरपंच, नरेंद्र यादव, बलराज, अनिल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed