फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA Krishna Middha hoisted the flag in Sonipat on the occasion of Independence Day

सोनीपत: विधायक कृष्ण मिड्ढा ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

Mon, 15 Aug 2022 01:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Aug 2022 01:08 PM IST
सार

सोनीपत में ध्वजारोहण के दौरान तिरंगा खुलने में समय लग गया। इस दौरान मशक्कत करनी पड़ी। परेड में सबसे आगे हरियाणा पुलिस की महिला टुकड़ी चली, जिनके पीछे हरियाणा पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया।

विज्ञापन
MLA Krishna Middha hoisted the flag in Sonipat on the occasion of Independence Day
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनीपत में विधायक कृष्ण मिड्ढा ने किया ध्वजारोहण - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस लाइन में सोमवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जींद के विधायक कृष्ण मिड्ढा ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। उन्होंने देश के वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। हालांकि ध्वजारोहण के दौरान शुरुआत में तिरंगा नहीं खुल सका। मशक्कत के बाद तिरंगा फहराया जा सका।

विज्ञापन


विधायक कृष्ण ने परेड का निरीक्षण करने के बाद परेड की सलामी ली। परेड कमांडर इंस्पेक्टर सवित के नेतृत्व में देशभक्ति के जज्बे के साथ पुलिसकर्मियों के साथ विद्यार्थियों ने कदमताल की। परेड में सबसे आगे हरियाणा पुलिस की महिला टुकड़ी चली, जिनके पीछे हरियाणा पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन


उनके पीछे गृह आरक्षी विभाग, एनसीसी सीनियर डिवीजन, लड़कियों की एनसीसी सीनियर विंग व लड़कियों की एनसीसी की जूनियर विंग ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहीदों की वीरांगनाओं व उनके परिजनों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed