फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mission Buniyad: Phase 3 Results Released; Counseling Process Begins Today

Sonipat News: मिशन बुनियाद...तीसरे चरण का रिजल्ट जारी, आज से शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

Sat, 02 May 2026 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Mission Buniyad: Phase 3 Results Released; Counseling Process Begins Today
सोनीपत। मिशन बुनियाद के तीसरे चरण की परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। सोनीपत में परीक्षा देने वाले 271 विद्यार्थियों में से 173 ने सफलता हासिल की है। 98 विद्यार्थी फिलहाल वेटिंग लिस्ट में रखे गए हैं। परीक्षा पास करने वालों में 98 लड़कें व 75 लड़कियां शामिल हैं। उधर निदेशालय ने मिशन बुनियाद चरण-3 (2026-28) के चयनित विद्यार्थियों के काउंसलिंग कार्यक्रम का शेडयूल जारी किया है।
विज्ञापन

प्रदेश में काउंसिलिंग चार चरणों 1 मई से प्रारंभ होकर 4 मई तक विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सोनीपत सहित 6 जिलों में 2 मई को तिथि निर्धारित की गई है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 2 मई को सोनीपत सहित हिसार, झज्जर, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र में काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

निदेशालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह काउंसलिंग केंद्रों पर उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाएं ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। शनिवार को मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक काउंसिलिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को लाने होंगे ये दस्तावेज
जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि काउंसलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, अभिभावकों का आधार कार्ड, कक्षा 8वीं की मार्कशीट, स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र (एसएलसी), जाति प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य रहेगा। विद्यार्थी अपना रिजल्ट और काउंसिलिंग एडमिट कार्ड ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक 29 अप्रैल से सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed