फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mission Admission: Wait is over, schedule for admission in graduate classes released

मिशन एडमिशन : इंतजार खत्म, स्नातक कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल जारी

Tue, 28 May 2024 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 May 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Wait is over, schedule for admission in graduate classes released
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की सीढ़ी पार करने के बाद कॉलेज की दहलीज पर कदम रखने को उत्सुक विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत विद्यार्थी 3 जून से ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण पोर्टल पर करवा सकते हैं। 2 जुलाई को पहली प्रोविजिनल कट ऑफ जारी की जाएगी।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार महाविद्यालयों में 29 मई से लेकर 1 जून तक पोर्टल पर कुल सीटें, पाठ्यक्रम, काॅलेज बैंक डिटेल, काॅलेज की विषय के हिसाब से फीस का विवरण अपलोड़ करना होगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कालेज को दाखिला प्रक्रिया के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी। रिकार्ड अपलोड करने के बाद 3 जून से दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थी अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिले में 19 हजार से अधिक विद्यार्थी 12वीं पास कर चुके हैं। इसमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 11782 और केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 7535 विद्यार्थी शामिल हैं। जिले के प्रमुख कॉलेजों की बात करें तो करीब 12536 सीटें बनी हैं। हालांकि इसमें कई निजी कॉलेज शामिल नहीं है। अगर सभी निजी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों की अनुमानित सीटों को भी जोड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा 20 हजार के करीब पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालयों में दाखिले का यह रहेगा शेड्यूल

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया : 3 जून से 25 जून तक

दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन : 5 जून से 28 जून तक




पहले चरण की काउंसिलिंग

पहली प्रोविजनल कट ऑफ जारी : 2 जुलाई

पहली फाइनल कट ऑफ जारी : 3 जुलाई

पहली कट ऑफ की फीस जमा करवाने की तिथि : 4 से 8 जुलाई




दूसरे चरण की काउंसिलिंग

दूसरी प्रोविजनल कट ऑफ जारी : 9 जुलाई

दूसरी फाइनल कट ऑफ जारी : 10 जुलाई

दूसरी कट ऑफ फीस जमा करवाने की तिथि : 10 से 12 जुलाई




तीसरे चरण की काउंसिलिंग

पहली व दूसरी काउंसलिंग में वंचित आवेदकों की फिजिकल काउंसिलिंग : 15 जुलाई

पंजीकरण हेतु दाखिला पोर्टल रि-ओपन :16 जुलाई।


100 रुपये विलंब शुल्क सहित फिजिकल काउंसिलिंग : 16 से 22 जुलाई

100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित फिजिकल काउंसिलिंग : 24 से 31 जुलाई

--
पोर्टल पर बिना पंजीकरण नहीं मिलेगा प्रवेश

कॉलेज में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में पोर्टल पर पंजीकरण के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हरियाणा के छात्रों के लिए डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा। पारिवारिक आय को पीपीपी से सत्यापित आय से लिया जाएगा।


वर्जन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 3 जून से शुरू होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए कालेज प्रशासन द्वारा कारगर कदम उठाए जाएंगे। कालेज में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जाएगा।-प्रो. एसके जावा, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed