{"_id":"666dc8a4d1c38896fb07371e","slug":"mission-admission-two-days-left-to-apply-for-admission-in-polytechnic-institute-sonipat-news-c-197-1-snp1002-119746-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन करने के दो दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन करने के दो दिन शेष
Sat, 15 Jun 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया के महज दो दिन शेष हैं। ऐसे में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। संस्थान प्रबंधन की मानें तो विद्यार्थी 17 जून तक दाखिले के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में आठ पाठ्यक्रमों में 630 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अब तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 900 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जिनके सत्यापन का काम भी चल रहा है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग की वरियता सूची 19 जून व डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री की वरियता सूची 21 जून को जारी की जाएगी। दाखिला शाखा प्रभारी राजीव वर्मा ने बताया कि तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 03 जून और लेटरल एंट्री स्कीम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई निर्धारित की गई थी। बाद में अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया था।
इन आठ सीटों पर चल रही आवेदन प्रक्रिया
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आई एंड सी इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, अकाउंट ओडिटिंग व इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
आईटीआई व कॉलेजों में भी जारी आवेदन प्रक्रिया
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व महाविद्यालयों में भी दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन प्रक्रिया में भी तेजी आ रही है। आईटीआई में आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून हैं, वहीं कॉलेजों में 25 जून तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। कॉलेज प्रबंधन की मानें तो सोमवार से आवेदन प्रक्रिया में और तेजी आ सकती है।
वर्जन
आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित है। ऐसे में आगामी सप्ताह तक ही आवेदन प्रक्रिया चलेगी। इच्छुक विद्यार्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें।
विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत