फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mission Admission: Sluggish pace of UG admissions; registration deadline extended to June 30.

मिशन एडमिशन : यूजी दाखिले में सुस्ती, पंजीकरण तिथि 30 जून तक बढ़ाई

Thu, 18 Jun 2026 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Sluggish pace of UG admissions; registration deadline extended to June 30.
सोनीपत। महाविद्यालयों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए घटती पंजीकरण संख्या को देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिला शेड्यूल में बदलाव किया है। अब तक महाविद्यालयों में केवल 60 से 65 प्रतिशत सीटों पर ही आवेदन आए हैं। स्थिति को देखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।
विज्ञापन

निदेशालय ने 7 मई से प्रवेश पोर्टल शुरू किया था, लेकिन अब तक जिले के अधिकांश महाविद्यालयों में 35 से 40 प्रतिशत सीटें खाली हैं। इसी के चलते कॉलेज प्रबंधकों की मांग पर शेड्यूल में संशोधन किया गया है। विभाग ने सभी प्रबंधकों को अधिक से अधिक सीटें भरने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन

दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अब 30 जून तक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। महाविद्यालयों में नोडल अधिकारियों की देखरेख में हेल्प डेस्क भी संचालित किए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इस वर्ष पिछले सत्र की तुलना में एक माह पहले दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी और शेड्यूल भी पहले ही जारी कर दिया गया था। इसके बावजूद पंजीकरण अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका जिसके बाद फिर से तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

छूट के पहले दिन अवकाश के चलते बंद रहे कॉलेज

विद्यार्थियों की पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर प्रत्येक महाविद्यालय में नोडल अधिकारी के नेतृत्व में हेल्प डेस्क खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि विद्यार्थियों को परेशानी न झेलनी पड़े। हालांकि 15 दिन की मिली दोबारा छूट के पहले दिन सभी महाविद्यालय बंद होने के चलते हेल्प डेस्क पर विद्यार्थियों को सुविधा नहीं मिल पाई। ऐसे में वीरवार से एक बार फिर महाविद्यालयों में पंजीकरण के लिए आने वाले विद्यार्थियों की चहल-पहल नजर आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed