फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mission Admission... Admission started for 630 seats in Government Polytechnic Institute

Sonipat News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 630 सीटों के लिए दाखिले शुरू

Thu, 23 Apr 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission... Admission started for 630 seats in Government Polytechnic Institute
राजकीय पॉलीटे​क्निक सोनीपत। - फोटो : 1
सोनीपत। हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय बहु तकनीकी संस्थान में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्थान की 630 सीटों के लिए मंगलवार को आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं संस्थान की ओर से इस बार पर्यावरण इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करने की योजना है। इसकी डिमांड मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी संंस्थान में आकर या संस्थान की वेबसाइट http://www.gpsonipat.ac.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को समझ सकते हैं और रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन है। जो अभ्यर्थी संस्थान में नहीं आ सकते वह कहीं भी ऑनलाइन प्रक्रिया में दाखिला वेबसाइट http://www.techadmissionshry.gov.in पर जाकर स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में निर्धारित 630 सीटें में 85 फीसदी सीटें हरियाणा वासियों के लिए व 15 फीसदी सीटें ऑल इंडिया कोटे में तय की गई है।
विज्ञापन

सभी 18 मई तक दाखिले के लिए 10वीं पास विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संचालित स्कूलों से पढ़ने वाले कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को अभी परीक्षा परिणाम का इंतजार है। बहुतकनीकी संस्थान में आठ कोर्स संचालित हैं जिसमें विद्यार्थी दाखिला ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदक के लिए दसवीं पास होना जरूरी : आवेदक के लिए दसवीं पास होना जरूरी है। मेरिट दसवीं के अंकों के आधार पर बनेगी। इसके बाद 21 मई से विद्यार्थी उसी वेबसाइट पर निर्धारित तिथि पर अपनी ब्रांच व संस्थान की च्वाइस भर कर लॉक करेंगे। इसके बाद उपरोक्त वेबसाइट पर सीट अलाटमेंट जारी की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी प्रमाणपत्र : हरियाणा के रहने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए परिवार पहचान पत्र जरूरी है। इसके साथ ही परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापित होना जरूरी है। आरक्षण के लिए संबंधित कैटेगरी का प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, दसवीं की मार्कशीट या अंकतालिका की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed