फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   missing child

मां ने अपहरण का केस दर्ज कराया, दिल्ली में मिले सगे भाई

Mon, 29 Jul 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
missing child
सोनीपत। गांव हरसाना कलां से सगे भाई दो बच्चे घूमने के लिए निकले तो वह ट्रेन में सवार होकर दिल्ली पहुंच गए। वहां पर उन्हें जीआरपी ने घूमते देखा तो दोनों को सेफ हाउस में भिजवा दिया। उधर, बच्चों की मां ने सदर थाना में उनके अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। जिस पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तो बच्चों के दिल्ली में होने की सूचना मिली। अब पुलिस सोमवार को सेफ हाउस से बच्चों को वापस लेकर आएगी।
विज्ञापन

गांव हरसाना कलां की रहने वाली सीमा ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसका बेटा पवन (14) व माहिल (11) शुक्रवार को अचानक लापता हो गए। उन्होंने अपने स्तर पर दोनों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने जब मामले को लेकर दिल्ली पुलिस से संपर्क किया तो पता लगा जीआरपी दिल्ली को दो बच्चे मिले हैं। जिस पर जीआरपी से संपर्क करने पर दोनों बच्चों के दिल्ली में सकुशल मिलने की जानकारी मिली। जीआरपी ने दोनों बच्चों के सेफ हाउस होने में रखने की बात कही। दोनों बच्चों को सोमवार को सेफ हाउस से लाया जाएगा। जीआरपी ने बताया कि दोनों बच्चों ने ट्रेन में चढ़ने की बात कही थी, जिसके बाद ट्रेन चल पड़ी और दोनों दिल्ली पहुंच गए।
विज्ञापन

वर्जन
गांव हरसाना से दो भाइयों के लापता होने की शिकायत मिली थी। जिस पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच की तो पता लगा कि दोनों बच्चे दिल्ली जीआरपी के पास है। वहां जाने पर पता लगा कि उन्हें सैफ हाउस में रखा गया है। बच्चों को सोमवार को वापस लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र, जांच अधिकारी, थाना सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed