फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Miscreants looted petrol pump operator, businessman and bus owner

बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक, व्यापारी और बस मालिक को लूटा

Mon, 22 Feb 2021 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted petrol pump operator, businessman and bus owner
बेखौफ हो चुके बदमाशों ने एक ही रात में लूट की तीन वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मनौली पेट्रोल पंप संचालक और कारिंदों को पिस्तौल दिखाकर नकदी व मोबाइल लूट लिए। बाद में उन्हें कमरे में बंद कर फरार हो गए। बदमाश भागने से पहले अपनी ब्रेजा गाड़ी की टंकी भी भरवाकर ले गए। वहीं मुरथल में सुखदेव ढाबा के सामने पिस्तौल के बल पर दो बदमाश पानीपत के व्यापारी व उसके दो साथियों से गाड़ी, नकदी, मोबाइल और कपड़े लूट लिए। तीसरे मामले में बदमाशों ने बहालगढ़ चौक पर निजी बस मालिक पर चाकू से हमला कर नकदी लूट ली। वह बस मालिक से रंगदारी भी वसूल रहा था। कुंडली, मुरथल व राई थाना पुलिस ने लूट के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

फायरिंग कर पेट्रोल पंप संचालक से नकदी और मोबाइल लूट लिए बदमाश
गांव मनौली में बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूटपाट को अंजाम दिया। गांव जाखौली गांव निवासी मोहित ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनका मनौली गांव में सोना फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। शनिवार देर रात वह अपने पिता वीरपाल व गांव के नैन सिंह और सेल्समैन यूपी के जिला हापुड़ के गांव नेक नामपुर निवासी सलमान के साथ पेट्रोल पंप पर था। ब्रेजा गाड़ी सवार युवक आए और 500 रुपये का तेल डलवाकर पैसे दे दिए। उसके दो मिनट बाद उसमें से दो युवक उतरे और पिस्तौल के बल पर काउंटर से 35 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर तोड़ दी। सेल्समैन और मालिक के मोबाइल फोन तोड़ दिए। बदमाशों ने इस दौरान गोली भी चलाई जो दरवाजे पल लगी। आरोपी उनका एक मोबाइल अपने साथ ले गए। जाने से पहले उन्होंने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया, लेकिन दोबारे से सेल्समैन को बाहर निकाला और गाड़ी में 2600 रुपये का तेल डलवाकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद उन्होंने कुंडली थाना पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंप से गोली का खोल बरामद कर लिया। पुलिस ने मोहित के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने कहा कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पिस्तौल सटाकर व्यापारी और उसके साथियों से नकदी, गाड़ी व सामान लूटा
साथी का अपहरण कर रास्ते में उतारा
पानीपत के किशनपुरा निवासी शिवम गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार की रात अपने दोस्त विवेक शर्मा व मनीष शर्मा गांव राजाखेड़ी, पानीपत के साथ वृंदावन धाम से दर्शन कर ईको स्पोर्ट्स गाड़ी में घर लौट रहा था। जब वह सुखदेव ढाबा के पास पहुंचे तो चाप नेशन के पास गाड़ी खड़ी कर खाना खाने लगे। इसी दौरान पौने 12 बजे दो युवक चेहरे पर रुमाल बांधे और पिस्लौल लेकर उनके पास आए। जिनमें से एक युवक ने गाड़ी की खिड़की खोलकर उनकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। साथ ही कीमती सामान देने के लिए कहा। युवक ने उसकी जेब से पर्स और मोबाइल निकाल लिया। पर्स में करीब 15 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस था। इस बीच दूसरे युवक ने पिछली सीट पर बैठे उसके दोस्त विवेक की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर पर्स छीन लिया। उसकी पर्स में कागजात, एटीएम कार्ड व चार सौ रुपये थे। बदमाशों ने दोनों को उतार कर उनके दोस्त मनीष का अपहरण कर लिया। उसके दोस्त मनीष का मोबाइल फोन व दो हजार रुपये छीन कर सड़क पर उतार दिया। बाद में वह उनकी गाड़ी भी ले गए। मुरथल थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि बदमाशों की की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी बस संचालक पर नुकीले हथियार से हमला कर 15 हजार रुपये लूटे
यूपी के जिला मेरठ के गांव ललियाना निवासी अंसार अहमद ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनकी दो निजी बसें चलती हैं। एक बस पर वह खुद परिचालक का काम करता है। बस को इरफान चलाता है। बस सोनीपत से हरदोई के लिए चलती है। अंसार अहमद ने आरोप लगाया कि वह आईटीआई चौक से सवारी भरकर हरदोई जा रहा था। जब वह बहालगढ़ चौक पर पहुंचा तो सुमित नामक युवक मिल गया। वह खुद को बदमाश बताता है। उसने उस पर नुकीले हथियार से हमला कर 15000 रुपये लूट लिए। वह उनसे दोनों बसों के हर माह 45 हजार रुपये मंथली भी लेता आ रहा है। पुलिस ने अंसार अहमद के बयान पर सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहालगढ़ चौकी प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed