फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Minister Moolchand Sharma listened to public problems in meeting of Grievance Committee in Sonipat

Sonipat: परिवहन मंत्री ने बिल्डरों पर कसा शिकंजा, प्रतिनिधियों को लगाई फटकार, निदेशक को पत्र लिखने के निर्देश

Tue, 13 Sep 2022 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 12:37 AM IST
सार

मंत्री मूलचंद शर्मा सोसायटियों में रेजिडेंट्स के काम नहीं होने के चलते बिल्डरों पर सख्त हुए। टीडीआई एस्पानिया, पार्श्वनाथ सिटी, रंगोली बिल्डटेक लिमिटेड के अधिकारियों की बैठक बुलाने को डीसी ने निर्देश  दिए हैं। 

विज्ञापन
Minister Moolchand Sharma listened to public problems in  meeting of Grievance Committee in Sonipat
जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतें सुनते परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा सोमवार को बिल्डरों पर सख्त नजर आए। लघु सचिवालय में हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में जनसमस्याएं सुनते हुए उन्होंने बिल्डरों की मनमानी को लेकर उनके प्रतिनिधियों को फटकार लगाई। उन्होंने बिल्डरों पर विभागीय कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त के माध्यम से निदेशक को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बैठक में 15 में से चार शिकायतें बिल्डरों के खिलाफ थीं। जिसमें सुविधाएं नहीं देने, राशि जमा कराने के बाद भी प्लॉट पर कब्जा नहीं देने, अधूरे कार्य पूरे नहीं कराने की शिकायत शामिल रहीं। इस पर मंत्री मूलचंद शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दो बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में 15 शिकायतें रखी गई थीं, 11 का समाधान किया गया है। 
विज्ञापन


टीडीआई एस्पानिया के रेजिडेंटस ने बताया कि फ्लैट के लिए पूरे पैसे जमा कराने पर भी रजिस्ट्री नहीं कराई जा रही है। बेसमेंट में गंदगी की भरमार है। लिफ्ट का सुचारू संचालन न होने से दिक्कत आ रही है। पॉवर बैकअप की व्यवस्था का अभाव है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक करने के बाद भी कोई काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बिल्डर के प्रतिनिधि को फटकार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पाश्र्वनाथ सिटी ब्लॉक बी के रेजिडेंट्स ने भी बिल्डर के खिलाफ बिजली-पानी की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाने की शिकायत दी। उनका कहना था कि बिजली व पानी की सुविधा न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में परिवहन मंत्री ने उपायुक्त को सभी बिल्डरों की बैठक बुलाकर जरूरी सुविधाएं बढ़ाने के आदेश दें। न्यू कॉलोनी की सत्यादेवी ने रंगोली बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दी कि बिल्डर ने उन्हें जमीन बेचने के बाद सस्ते रेट पर प्लॉट देने का सपना दिखाया था। उसने अपनी चार बीघे जमीन बिल्डर को बेच दी थी। उसके बाद उसने दो प्लॉट खरीदने के लिए वर्ष 2005 में 15 लाख रुपये जमा कराए थे, लेकिन अभी तक प्लॉट नहीं दिए गए।

इस पर परिवहन मंत्री ने कंपनी के निदेशक को फटकार लगाई और जल्द प्लॉट देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि वह बिल्डर्स के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के निदेशक को पत्र लिखें। साथ ही उन्होंने बिल्डर्स को चेतावनी दी कि उनके पास अलग-अलग सरचार्ज के रूप में जमा पैसे से जनहित के कार्य कराए जाएंगे।

खनन विभाग की बिना मंजूरी के खेत से मिट्टी उठाने से संबंधित महलाना निवासी सरोज की शिकायत लंबित थी। जब शिकायत रखी गई तो खनन अधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर जेई पहुंचे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि अधिकारी तो बाहर गए हुए है। मंत्री ने उपायुक्त को अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारी को फोन किया और फटकार लगाई। बाद में मंत्री ने उपायुक्त को कार्रवाई नहीं करने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय छोड़ने से पहले जिला उपायुक्त को सूचना दें। वहीं मलिकपुर गांव के मोनू बैंक मित्र हैं। उनके साथ एक सप्ताह पहले मलिकपुर-ताजपुर रोड पर सवा दो लाख की लूट हुई थी। इस दौरान गांव के लोगों ने परिवहन मंत्री से लूट के आरोपियों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इस पर परिवहन मंत्री ने लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए। 

10 दिन में शराब ठेका शिफ्ट कराने के निर्देश 
निगम पार्षद मुकेश सैनी ने देवडू रोड पर रिहायशी क्षेत्र में खोले शराब के ठेके को शिफ्ट कराने की शिकायत दी थी। शिकायत लेकर पहुंचे दुकानदार से मंत्री ने पूछा कितनी बार ठेका हटाने की शिकायत कर चुके हैं। उसने बताया कि पहली बार शिकायत दी है। शराब ठेके की वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद मंत्री ने आबकारी अधिकारी केसी कांबोज को 10 दिन के अंदर शराब ठेका शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। 

अतिक्रमण न हटवाने पर पालिका अभियंता को फटकार लगाई
राई निवासी दिनेश व पवन त्यागी ने आंगनबाड़ी केंद्र के 360 वर्ग गज के प्लॉट पर अतिक्रमण की शिकायत दी। इस पर परिवहन मंत्री ने नगर निगम के पालिका अभियंता को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने विधायक मोहनलाल बड़ौली को अतिक्रमण हटवाने के बाद उस जगह पर आशा वर्करों के बैठने के लिए हॉल का निर्माण कराने को कहा। शेखपुरा के रणबीर की शिकायत थी कि गलत तरीके से बिजली लाइन दूसरी जगह तब्दील कर दी गई। इस पर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि वहां पर लोग बिजली लाइन शिफ्ट करने नहीं दे रहे हैं। इस पर मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को पुलिस सुरक्षा व उपायुक्त को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाने के लिए कहा। 

अभियान चलाकर वाहनों पर लाल बत्ती लगाने वालों को पकड़ा जाएगा
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में लाल बत्ती लगाने का कल्चर फिर से बढ़ता दिखाई देने लगा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वीआईपी कल्चर पर रोक लगाई थी। इसलिए प्रदेश में विशेष रूप से अभियान चलाकर लाल बत्ती लगाने वालों को पकड़ा जाएगा। उन्होंने हरियाणा रोडवेज के चालक की थार जीप से कुचलकर हुई मौत के मामले में पूछे सवाल के जवाब में जिला प्रशासन एवं पुलिस की प्रशंसा की।

अवैध खनन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यमुना क्षेत्र में 15 सितंबर तक खनन प्रतिबंधित है। इसके बाद खनन शुरू हो जाएगा। दिल्ली में पुरानी बसों के प्रवेश को लेकर उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में दिल्ली सरकार से बातचीत की जाएगी। मार्च तक पुरानी बसों के प्रवेश के लिए मंजूरी ली जाएगी।


साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 809 नई बसें शामिल की जा रही हैं, प्रतिमाह 70 बसें उन्हें मिल रही हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह परिवार बचाने की कवायद है। आने वाले चुनावों में दो प्रदेशों से और कांग्रेस चली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed