फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mid-day meal workers will protest outside the education minister's residence on 5th.

Sonipat News: मिड-डे मील कार्यकर्ता 5 को शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर करेंगी प्रदर्शन

Fri, 30 May 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 30 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers will protest outside the education minister's residence on 5th.
सोनीपत। मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा की बैठक वीरवार को रेलवे स्टेशन के पास पार्क में हुई। एआईयूटीयूसी (ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर) के जिला सचिव बलवीर सिंह ने कहा कि मिड-डे मील कार्यकर्ता 5 जून को अपनी मांगों को लेकर पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के आवास पर प्रदर्शन करने जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में उन्हें 7000 रुपये मानदेय मिलता है। वह भी समय पर नहीं दिया जाता है। एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी ने बताया कि मिड-डे मील कार्यकर्ताओं की नियुक्ति सरकार की ओर से की जाती है। उसके बाद भी उन्हें सरकार कर्मचारी मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

मिड-डे मील कार्यकर्ताओं की ओर से पानीपत में रैली की जाएगी। उसके बाद सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा की महासचिव कुसुम पांचाल ने बताया कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed