फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mid-day meal workers staged a sit-in protest, demanded minimum wages instead of honorarium

Sonipat News: मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, मानदेय की जगह मांगा न्यूनतम वेतन

Tue, 22 Apr 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 22 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers staged a sit-in protest, demanded minimum wages instead of honorarium
फोटो 13: सोनीपत लघु सचिवालय में धरनास्थल पर तहसीलदार को मांगपत्र सौंपती मिड डे मील कार्यकर्ता।
सोनीपत। मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गोहाना रोड पर स्थित लघु सचिवालय में धरना दिया। उन्होंने तहसीलदार जिवेंद्र मलिक को मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिलता है। इतना ही नहीं 12 महीने मानदेय नहीं दिया जाता है। सरकार उन्हें अपना श्रमिक भी नहीं मानती है। सेवानिवृत्त होने पर उन्हें कुछ नहीं दिया जाता है। इस तरह सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) के प्रदेश सचिव हरिप्रकाश ने उनकी मांगों का समर्थन किया और यूनियन की महासचिव कुसुम पांचाल को तुरंत प्रभाव से बहाल करने की मांग पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि उन्हें 10 माह के बजाय 12 महीने का मानदेय दिया जाए और मानदेय की जगह घोषित न्यूनतम वेतन दिया जाए। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान विनोद शर्मा, बलबीर सिंह, सीमा, अंजू, अनीता, सरोज, प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, ऋषिपाल, जयभगवान व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed