{"_id":"69b4134b928412a89f08f49c","slug":"metro-work-could-begin-at-any-moment-identify-land-for-the-yard-soon-dhesi-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150837-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी भी शुरू हो सकता है मेट्रो का काम, यार्ड के लिए जल्द तलाशें जमीन : ढेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी भी शुरू हो सकता है मेट्रो का काम, यार्ड के लिए जल्द तलाशें जमीन : ढेसी
Sat, 14 Mar 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते एचएसवीपी के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी। स्रोत : प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने रिठाला-नरेला-कुण्डली मैट्रो तथा आरआरटीएस परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मैट्रो का निर्माण कार्य कभी भी शुरू हो सकता है। निर्माण कार्य के लिए बनने वाले यार्ड के लिए जल्द से जल्द जमीन चिह्नित करने का कार्य किया जाए।
डीएस ढेसी शुक्रवार को सोनीपत शहरी विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अधिकारियों ने उनको बताया कि प्रोजेक्ट के लिए खेवड़ा, दीपालपुर और गन्नौर में जमीन देखी जा रही है और जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
डीएस ढेसी ने इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि जल्द से जल्द काम शुरू हो सके। अगर किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो जिला प्रशासन को अवगत करवाएं ताकि उसे दूर किया जा सके। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर व आसपास के क्षेत्रों में सड़कों की नियमित रूप से सफाई करवाई जाए और आवश्यकतानुसार पानी का छिड़काव भी सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
बताया कि सड़कों पर उड़ने वाली धूल व मिट्टी वायु प्रदूषण को बढ़ाती है। इसलिए नगर निगम व संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रमुख सड़कों, बाजारों और अधिक यातायात वाले क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखें। इसके साथ ही जिला से जो ड्रेन गुजर रही हैं उसकी निरंतर मॉनिटरिंग भी करें ताकि कोई भी गंदा पानी ड्रेनों में न डाल सके।
प्रधान सलाहकार ने म्हारी सड़क पोर्टल की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करें।
इंटीग्रेटिड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का डीपीआर तैयार
बैठक के दौरान डीएस ढेसी ने शहर में बनने वाले इंटीग्रेटिड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के कार्यों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि इसका डीपीआर बनकर तैयार हो गया है और जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने जीटी रोड़ पर बनने वाले बस स्टैंड तथा मुरथल में बनने वाले बिजली संचालित बसों के बस स्टैंड के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ़ अनमोल, एसएमडीए की एडिशनल सीईओ वीना हुड्डा आदि अधिकारी मौजूद रहे।