फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Message given to live a healthy life through yoga and meditation

Sonipat News: योग और ध्यान से स्वस्थ जीवन जीने का दिया संदेश

Sat, 23 May 2026 05:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 May 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Message given to live a healthy life through yoga and meditation
भैंसवान खुर्द स्कूल में विद्यार्थियों को योग अभ्यास करवाते आयुष योग सहायक। स्रोत : विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। योग प्रोटोकॉल अभ्यास को लेकर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भैंसवान खुर्द में शनिवार को जिला योग समन्वयक डॉ. विनोद कुमार ने निर्देशन में योग व ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों और स्टाफ को योग, ध्यान का महत्व बताया गया।

गोहाना आयुष विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को योग का अभ्यास कराया जबकि गोहाना हार्टफुलनेस टीम ने ध्यान व रिलेक्सेशन कराया। कार्यक्रम में मंच संचालन नरेश आर्य टीजीटी-पीटीआई ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुशीला भूरा व राजश्री डीडीओ ने की।
विज्ञापन


योग सहायक अमरजीत, वीरभान और प्रोमिला ने योग अभ्यास में सहयोग किया। हार्टफुलनेस स्वयं सेवक जगमहेंद्र और शौकेंद्र ने ध्यान सत्र करवाया। कार्यक्रम में 350 बच्चों और 30 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। स्टाफ में विशेष सहयोग सुनीता, अंजू, सविता, ज्योति और पिंकी का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ को नियमित योग व ध्यान अपनाकर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में हार्टफुलनेस टीम की ओर से स्टाफ और योग सहायकों को मैगजीन भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed