{"_id":"66f6f2f8e9843623bd0eafdb","slug":"meri-fasal-mera-byora-portal-reopened-for-registration-sonipat-news-c-197-1-snp1008-125251-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पंजीकरण के लिए फिर खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पंजीकरण के लिए फिर खुला
Fri, 27 Sep 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण करवाने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने सरकारी खरीद शुरू करने के उद्देश्य से 29 सितंबर तक मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल को फिर से खोला है। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों का आह्वान किया कि वह जल्द अपनी फसलों का ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत करवा सकते हैं, ताकि उन्हें विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।
जिला उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि पोर्टल पर किसानों के लिए फसल पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। सरकार उन्हीं किसानों की फसलें खरीदती है, जो पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करवाते हैं। यह पोर्टल 7 सितंबर को बंद कर दिया गया था, लेकिन किसानों को राहत देने के लिए पोर्टल को फिर से खोला गया है। जिला में अब तक पोर्टल पर 249649 एकड़ भूमि का पंजीकरण किया गया है। इनमें 27426 किसानों ने 155376 एकड़ पर बासमती धान, 9207 ने 47156 एकड़ में गैर बासमती, 15492 एकड़ भूमि पर बाजरे का पंजीकरण करवाया है, जबकि करीब चार लाख एकड़ भूमि पोर्टल पर दर्ज है। पंजीकरण करवाने में गोहाना के किसान आगे, जबकि राई ब्लाॅक के किसान पीछे हैं।