फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Memorandum submitted to remove the irregularities in the industrial area

Sonipat News: औद्योगिक क्षेत्र की अव्यवस्थाओं को दूर करने को सौंपा ज्ञापन

Wed, 25 Feb 2026 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 25 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to remove the irregularities in the industrial area
गन्नौर। बड़ी इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ने मंगलवार को एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक यश गर्ग को ज्ञापन सौंपा है। उद्यमियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत ढांचे की कमियों, प्रशासनिक अनियमितताओं और संचालन संबंधी समस्याएं हैं। इन्हें प्राथमिकता से हल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बड़ी इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित जैन ने बताया कि कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट में तकनीकी खामियों के कारण उद्योगों को पर्यावरणीय जोखिम उठाना पड़ रहा है। मामला एनजीटी में विचाराधीन है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने सीईटीपी का तकनीकी आडिट, क्षमता आकलन, समयबद्ध सुधार योजना और पारदर्शी अनुपालन रिपोर्टिंग की मांग की है। टेक्सटाइल पार्क में डाइंग इकाइयों की अधिकता को देखते हुए जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लांट की स्थापना, भूमि आवंटन व डीपीआर तैयार कराने की भी मांग रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली ढांचे की कमजोरी, रखरखाव व विकास कार्यों के बिल एसोसिएशन सत्यापन बिना पारित करने, टेंडर बिना स्वीकृति जारी करने, कोटेशन आधार पर कार्य कराने, मेंटेनेंस विभाग के गैर-जवाबदेह रवैये, ठोस कचरा प्रबंधन की खराब व्यवस्था और स्थानीय कार्यालय में देरी व समन्वय की कमी जैसे मुद्दे भी उठाए गए।
इस मौके पर महासचिव वीरेंद्र जैन, उपाध्यक्ष नरेंद्र नंदा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed