फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Members of the Child Protection Commission inspected the facilities in hospitals and children's villages.

Sonipat News: बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों ने अस्पतालों व बालग्राम में जांची सुविधाएं

Sat, 08 Feb 2025 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 08 Feb 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Members of the Child Protection Commission inspected the facilities in hospitals and children's villages.
फोटो 19- सोनीपत के नागरिक अस्पताल के एसएनसीयू में जांच करने पहुंचे हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आय
सोनीपत। हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य मीना व मांगेराम ने जिला नागरिक अस्पताल, उपमंडल नागरिक अस्पताल गोहाना, बालग्राम राई व लोक कल्याण सेवा समिति गोहाना का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले लोक कल्याण सेवा समिति में स्लम एरिया के बच्चों को शिक्षित करने के लिए दी जा रही सुविधाओं की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने संस्था में बच्चों को मिलने वाले खाने की भी जांच की और उनके परिजनों को जागरूक किया कि वह अपने बच्चों को शिक्षित करें। अगर बच्चा शिक्षा ग्रहण कर गरीबी को दूर कर सकता है, जिससे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ सकेंगे। इसके बाद आयोग के सदस्यों ने नागरिक अस्पतालों में निरीक्षण कर सफाई पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अस्पताल के प्रसव गृह का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने बाल ग्राम राई में स्टाफ को भी निर्देश दिए कि बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन अनीता, बाल संरक्षण विभाग से उपासना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed